Ramgarh Election 2025 Results: मायावती की पार्टी BSP ने बिहार में कमाल कर दिया है। बिहार की रामगढ़ सीट पर BSP रुझानों में अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है। यहां त्रिकोणीय मुकाबले में BSP उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव ने BJP और RJD दोनों के प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया है। पहले राउंड की गिनती के बाद बीएसपी प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह यादव 3,219 वोट पा चुके हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और बीजेपी के उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह से 197 वोटों से आगे हैं। यहां, आरजेडी तीसरे नंबर पर चली गई है। आरजेडी प्रत्याशी अजीत कुमार 1806 वोट ही हासिल कर पाए हैं।
बिहार के रुझानों में BSP के लिए खुशखबरी
बिहार के रुझानों में BSP के लिए खुशखबरी आपको समझना होगा कि भले मायावती की पार्टी यूपी में पिछले 13 साल से सत्ता से बाहर लेकिन उनकी पार्टी के वोटर आपको यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में भी मिल जाएंगे। अगर बिहार में रामगढ़ सीट ही बीएसपी जीत जाती है तो यह मायावती और उनके समर्थकों का उत्साह बढ़ा सकती है। मायावती की पार्टी ने बिहार में 40 सीटों पर चुनाव लड़ा है।
LIVE: बिहार में किसकी होगी बहार? देखें चुनाव परिणाम की लेटेस्ट खबरें
रामगढ़ सीट का सियासी इतिहास
रामगढ़ सीट की बात करें तो यहां पिछले चुनाव में आरजेडी के सुधाकर सिंह जीते थे। उन्होंने 58,083 वोट पाकर जीत हासिल की थी। वहीं, बीएसपी के कैंडिडेट अंबिका सिंह 57,894 वोटों पर सिमट गए थे। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में ये सीट बीजेपी के पास थी। तब बीजेपी के प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने जीती थी। तब अंबिका सिंह आरजेडी के प्रत्याशी थे।
बिहार में BSP का वोट शेयर कितना?
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में मायावती की पार्टी BSP का वोट शेयर 1.35 फीसदी दिख रहा है। ये चुनाव आयोग का आधिकारिक डेटा है। अगर बिहार में बीएसपी रामगढ़ सीट जीतती है तो उनके लिए ये छोटी मगर समर्थकों में उत्साह भरने वाली कामयाबी होगी।