1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में अजीबोगरीब प्यार की गजब कहानी, इतने साल के टीचर को अपनी स्टूडेंट से हो गया Love

बिहार में अजीबोगरीब प्यार की गजब कहानी, इतने साल के टीचर को अपनी स्टूडेंट से हो गया Love

 Published : Dec 10, 2022 07:19 am IST,  Updated : Dec 10, 2022 08:17 am IST

बिहार में एक टीचर ने अपनी स्टूडेंट से शादी कर ली है। शिक्षक की उम्र करीब 42 साल जबकि छात्र की उम्र 20 साल है। दोनों कोचिंग को प्यार हो गया था।

 दोनों कोचिंग को प्यार हो गया था। - India TV Hindi
दोनों कोचिंग को प्यार हो गया था। Image Source : SOCIAL MEDIA

बिहार से एक अजीबोगरीब लव स्टोरी का मामला सामने आया है। बिहार के समस्तीपुर जिले में एक शिक्षक को अपनी ही छात्रा से प्यार हो गया। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद तय हुआ कि अब चलो शादी कर लेते हैं। इसमें सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों के बीच 22 साल का अंतर है। शिक्षक की उम्र 42 साल जबकि छात्र की उम्र 20 साल है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

शिक्षक ने गुरुवार को शहर के एक मंदिर में जाकर शादी कर ली। शादी के गवाह के रूप में पड़ोसी शामिल हुए। जानकारी के अनुसार यह मामला समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार का है। शादी में आए किसी शख्स ने वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद से कपल की लव-स्टोरी अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 

दोनों ने कोर्ट में रचाई शादी 
स्थानीय लोगों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि श्वेता कुमारी रोसड़ा बाजार स्थित संगीत कुमार की कोचिंग में अंग्रेजी की क्लास लेने आती थी। वहां दोनों के बीच प्यार शुरू हो गया। काफी समय से चली आ रही ये लव स्टोरी शादी में तब्दील हो गई। दोनों ने मंदिर के साथ-साथ कोर्ट में भी शादी की। दोनों रोसड़ा बाजार के रहने वाले हैं। छात्र और शिक्षक के घर के बीच की दूरी भी 800 मीटर है। जानकारी के अनुसार शिक्षक की पत्नी का कई साल पहले निधन हो गया था। यानी टीचर की ये दूसरी शादी थी।

जूली और मटुकनाथ की प्रेम कहानी 
बिहार से इस तरह की यह पहली खबर नहीं है। कई साल पहले बिहार की राजधानी पटना में एक प्रोसेसर और उसके छात्र की प्रेम कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बिहार के रहने वाले मटुकनाथ की लव स्टोरी के बारे में कौन नहीं जानता। मटुकनाथ पटना यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। उन्हें यूनिवर्सिटी की छात्रा जूली से प्यार हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।