1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में आजीवन रहेगी शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) प्रमाणपत्र की मान्यता : शिक्षा मंत्री

बिहार में आजीवन रहेगी शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) प्रमाणपत्र की मान्यता : शिक्षा मंत्री

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2021 10:22 am IST,  Updated : Mar 03, 2021 10:22 am IST

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को विधान परिषद में कहा कि केंद्र की तर्ज पर बिहार में भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) प्रमाणपत्र की मान्यता आजीवन रहेगी। 

बिहार में आजीवन रहेगी शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) प्रमाणपत्र की मान्यता : शिक्षा मंत्री- India TV Hindi
बिहार में आजीवन रहेगी शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) प्रमाणपत्र की मान्यता : शिक्षा मंत्री Image Source : PTI

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को विधान परिषद में कहा कि केंद्र की तर्ज पर बिहार में भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) प्रमाणपत्र की मान्यता आजीवन रहेगी। शिक्षा मंत्री ने सदन में कहा कि कक्षा 1 से 8 तक की शिक्षक नियुक्ति से जुड़ी टीईटी प्रमाणपत्र की वैधता 7 साल से बढ़ाकर आजीवन करने का फैसला लिया गया है।

विधान परिषद में एक प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पद के नियुक्ति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है।एसटीईटी पात्रता पत्र की वैधता सात वर्ष के लिए था। एसटीईटी-2012 पास अभ्यर्थियों की पात्रता परीक्षा की वैधता जून 2019 में समाप्त हो गई थी, जिसे दो वर्षो के लिए विस्तारित किया गया है। मंत्री की इस घोषणा के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वालों को राहत मिली है।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।