1. Hindi News
  2. बिहार
  3. लालू यादव और तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, भतीजी को गोद में लेकर खिलाया, पार्टी से निकाले जाने के कई महीने बाद पहुंचे राबड़ी देवी के घर

लालू यादव और तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, भतीजी को गोद में लेकर खिलाया, पार्टी से निकाले जाने के कई महीने बाद पहुंचे राबड़ी देवी के घर

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jan 13, 2026 11:04 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 11:19 pm IST

तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को अपने पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी की बेटी को गोद में लेकर खिलाया।

पिता लालू यादव, भाई तेजस्वी और मां राबड़ी देवी से मिले तेज प्रताप यादव- India TV Hindi
पिता लालू यादव, भाई तेजस्वी और मां राबड़ी देवी से मिले तेज प्रताप यादव Image Source : FB/TEJPRATAPYADAVOFFICIAL

पटनाः घर और आरजेडी से निकाले जाने के कई महीने बाद मंगलवार को जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव अपने माता-पिता और भाई से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अटकलें लगने लगी है कि क्या लालू परिवार में अब सब कुछ ठीक हो गया है। क्या तेज प्रताप यादव को लेकर लालू परिवार के बीच मनमुटाव खत्म हो गया है। दरअसल, तेज प्रताप जन शक्ति जनता दल नाम से अपना संगठन बनाया है। उन्हें पिछले साल उनके पिता लालू यादव ने RJD पार्टी और परिवार से निकाल दिया था।

 'दही-चूड़ा भोज' के लिए दिया निमंत्रण

जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि आज मैं मंगलवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचा और अपने पिता लालू प्रसाद यादव और अपनी मां राबड़ी देवी से आशीर्वाद लेने के लिए मिला। मैं अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी से भी मिला और उन्हें 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर होने वाले 'दही-चूड़ा भोज' कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। 

भतीजी को गोद में खिलाया

तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी भतीजी कात्यायनी से भी मुलाकात की और उसे अपने गोद में खिलाया। तेज प्रताप ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।  

 भाई तेजस्वी से मिले तेज प्रताप यादव
Image Source : FB/TEJPRATAPYADAVOFFICIAL भाई तेजस्वी से मिले तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप ने इन नेताओं से भी मुलाकात की

इससे तेज प्रताप यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति नाथ पारस के घर जाकर उनसे मुलाकात की। पारस को भी उन्होंने 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर 26 M स्ट्रैंड रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर "दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम" हेतु आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। वहीं, तेज प्रताप ने बिहार सरकार में उद्योग एवं पथ निर्माण विभाग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल से मुलाकात किया और "दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम" के लिए निमंत्रण दिया।

विजय कुमार सिन्हा के दही-चूड़ा पार्टी में हिस्सा लिया

वहीं, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा द्वारा आयोजित दही-चूड़ा पार्टी में हिस्सा लिया, जिससे यह अटकलें लगने लगीं कि क्या वह एक नया राजनीतिक रास्ता तलाश रहे हैं। सिन्हा की दावत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, JD(U) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख संतोष कुमार सुमन भी शामिल हुए। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।