1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'साजिश को जल्द करूंगा बेनकाब... मेरे भाई मम्मी-पापा का रखना ख्याल, जयचंद हैं हर जगह', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

'साजिश को जल्द करूंगा बेनकाब... मेरे भाई मम्मी-पापा का रखना ख्याल, जयचंद हैं हर जगह', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 01, 2025 01:44 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 02:09 pm IST

पिछले दिनों तेज प्रताप यादव ने स्वीकार किया था कि वह अनुष्का यादव के साथ वह 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। बाद में तेज प्रताप ने इसे अफवाह बताया था। इसके बाद लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और घर दोनों से बाहर निकाल दिया।

तेजस्वी और तेजप्रताप यादव- India TV Hindi
तेजस्वी और तेजप्रताप यादव Image Source : PTI

तेज प्रताप यादव को घर और परिवार दोनों से अलग किए जाने के बाद लालू के बड़े बेटे ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट लिखी है। तेज प्रताप यादव ने आज दूसरी बार इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, 'मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे।'

बस मेरे भाई भरोसा रखना हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ

लालू यादव के बड़े बेटे ने आगे लिखा, 'कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नहीं। हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा। बस मेरे भाई भरोसा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं। फिलहाल दूर हूं, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा। मेरे भाई (तेजस्वी यादव) मम्मी-पापा का ख्याल रखना। जयचंद हर जगह हैं, अंदर भी और बाहर भी हैं।'

भगवान से बढ़कर हैं मम्मी-पापा

तेज प्रताप यादव ने इसके पहले भी इस पूरे मामले में चुप्पी तोड़ी है। आज सुबह ही तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट लिखा था। इसमें तेज प्रताप यादव ने कहा, 'मेरे प्यारे मम्मी पापा... मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर आप हैं। आपका दिया कोई भी आदेश। आप है तो सबकुछ मेरे पास है।'

राजनीति में कुछ जयचंद जैसे लालची लोग भी

तेज प्रताप यादव ने आगे लिखा, 'मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और चाहिए। पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग होते। बस मम्मी-पापा आप दोनों हमेशा स्वस्थ और खुश रहें।'

अनुष्का यादव का नाम आने के बाद मचा था बवाल

बिहार की सियासत में उस वक्त हंगामा मच गया, जब RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने 24 मई 2025 को फेसबुक पर अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें साझा कर दावा किया कि वह पिछले 12 साल से उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। इसके कुछ ही देर बाद तेज प्रताप यादव ने इसे अफवाह बताया था। कहा था कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हो गया था।

लालू ने तेज प्रताप यादव को घर और पार्टी दोनों से बाहर निकाला

इसके बाद लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार दोनों से बाहर निकाले जाने का ऐलान किया था। इसके बाद से आज तेज प्रताप यादव ने भावुक पोस्ट लिख कर इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।