1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर हमला, बोले- 'राज्य में बढ़े क्राइम और करप्शन के मामले'

तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर हमला, बोले- 'राज्य में बढ़े क्राइम और करप्शन के मामले'

 Published : Sep 24, 2026 01:20 pm IST,  Updated : Sep 24, 2026 01:22 pm IST

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर एक लिखा बिहार में रोज़ हत्याएं हो रही हैं। लूटपाट, अपहरण और फिरौती की घटनाएं हो रही हैं। छोटी बच्चियों और महिलाओं के साथ रेप हो रहे हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।

तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर हमला, बोले- 'बिहार में बढ़े क्राइम और करप्शन के मामले'- India TV Hindi
तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर हमला, बोले- 'बिहार में बढ़े क्राइम और करप्शन के मामले' Image Source : ANI

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को बिहार सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और पुलिस स्टेशन्स में फैले भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। तेजस्वी यादव ने 'X' पर एक पोस्ट में दावा किया कि राज्य में बेलगाम अराजकता का माहौल है, जहां हत्या, लूट, अपहरण और फिरौती की मांग जैसी घटनाएं रोज़ हो रही हैं।

तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर हमला

तेजस्वी यादव ने लिखा, "बिहार में रोज़ हत्याएं हो रही हैं। लूटपाट, अपहरण और फिरौती की घटनाएं हो रही हैं। छोटी बच्चियों और महिलाओं के साथ रेप हो रहे हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।" महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों का ज़िक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, जबकि पुलिस थानों और प्रशासनिक ब्लॉक में फैले भ्रष्टाचार की वजह से जनता परेशान है।

तेजस्वी यादव ने कहा, "पुलिस थानों और ब्लॉक में फैले भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। पुलिस शराबबंदी के नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग में लगी हुई है। इन सभी मुद्दों पर मुख्यमंत्री की बकवास बातों से कुछ हासिल नहीं होने वाला है।" गुरुवार को, बिहार के जमुई ज़िले में 10वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ मारपीट की घटना के कुछ ही दिनों बाद, समस्तीपुर ज़िले का एक नया वीडियो सामने आया जिसमें कुछ बदमाश दिन-दहाड़े एक युवती के साथ बदसलूकी करते दिख रहे हैं। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। हालांकि वायरल वीडियो की अब तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना कर्पूरी ग्राम पुलिस स्टेशन के इलाके में जगत सिंह तटबंध क्षेत्र की है।

JD(U) नेता राजीव रंजन ने क्या कहा 
हालांकि अभी ये नहीं पता चल सका है कि वीडियो कब की है, लेकिन पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। JD(U) नेता राजीव रंजन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अगर अपराधी ऐसे अपराधों के नतीजों और जमुई में हुई कार्रवाई से सबक नहीं लेते हैं, तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "अगर ऐसे अपराधों में शामिल अपराधी जमुई की घटना में हुई कार्रवाई से चेतावनी नहीं लेते हैं, तो वे जेल की सलाखों के पीछे होंगे।" उन्होंने आगे कहा, "जो लोग ऐसे वीडियो बनाते हैं और ऐसी गतिविधियों के लिए अपने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।" मामले की जांच चल रही है और आगे की जानकारी का इंतज़ार है।

इससे पहले, जमुई का एक वीडियो सामने आया था जिसमें दो नाबालिगों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट होती दिखी थी। सोशल मीडिया पर आने के बाद इस घटना पर लोगों में गुस्सा फूट गया और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आईं। जमुई मामले में, पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ भी कार्रवाई की है। खबर है कि नाबालिग की पहचान उजागर करने वाला फुटेज शेयर करने के लिए करीब 120 प्रोफाइल्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

अधिकारियों ने कुंदन कुमार, फैयाज़ और रामाशिश कुमार को गिरफ़्तार कर लिया है। जमुई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर नाबालिग पीड़ितों के आपत्तिजनक या पहचान उजागर करने वाले वीडियो या पोस्ट शेयर न करें। पुलिस टीमें बाकी संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं, जबकि पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी का जमुई सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

(Input: ANI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।