1. Hindi News
  2. बिहार
  3. रात में टूटा गंडक नदी का रिंग बांध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; हाई अलर्ट के बाद भी अधिकारी नदारद

रात में टूटा गंडक नदी का रिंग बांध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; हाई अलर्ट के बाद भी अधिकारी नदारद

 Published : Sep 06, 2026 07:40 pm IST,  Updated : Sep 06, 2026 07:40 pm IST

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में देर रात गंडक नदी का करीब 25 फीट रिंग बांध टूटने से सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया और 10 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई है।

गंडक नदी रिंग बांध टूटा- India TV Hindi
गंडक नदी रिंग बांध टूटा Image Source : INDIA TV

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में गंडक नदी का रिंग बांध देर रात अचानक टूट गया। गंडक नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बांध पर दबाव बढ़ रहा था। करीब 25 फीट रिंग बांध टूटने के बाद बाढ़ का पानी तेजी से गांवों की ओर फैल गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

हाजीपुर में मचा हड़कंप

रिंग बांध टूटने से सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया और करीब 10 हजार से अधिक आबादी प्रभावित होने की बात सामने आई है। बाढ़ के पानी में हाजीपुर के मशहूर केले की कई एकड़ फसल डूब गई, जिससे किसानों को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। हालात बिगड़ने के बाद कई लोग अपने मवेशियों और सामान को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं।

दो दिन से हो रहा था रिसाव

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंग बांध में पिछले दो दिनों से रिसाव हो रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को भी दी थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण बांध टूट गया और अब गांवों में तेजी से बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। बाढ़ प्रभावित लोगों का कहना है कि बांध टूटने के बाद भी स्थानीय प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, रिंग बांध टूटने और गांवों में पानी घुसने के बावजूद अब तक कोई अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचा है।

घरों में घुसा पानी, फसलें डूबीं

रिंग बांध टूटने के बाद इलाके की तस्वीरें बाढ़ की भयावह स्थिति बयां कर रही हैं। कई घर पानी से घिरे हुए हैं और लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। वहीं, केले की फसल पूरी तरह पानी में डूबी नजर आ रही है। प्रशासनिक कार्रवाई में देरी को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस समय बांध में रिसाव हो रहा था, उसी दौरान प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई थी। इसके बावजूद समय पर मरम्मत और बचाव की कार्रवाई नहीं की गई। सरकार की ओर से हाई अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद स्थानीय प्रशासन के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर भी लोगों में रोष है।

ये भी पढ़ेंः बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

नेपाल की बाढ़ ने रक्सौल के 'लाल' को निगला! 7 दिन बाद भी नहीं मिला शव तो पिता ने कुश के पुतले का किया अंतिम संस्कार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।