1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के हाजीपुर में भीषण रोड एक्सीडेंट, बस ऑटो की टक्कर में 3 की मौत, 7 की हालत गंभीर

बिहार के हाजीपुर में भीषण रोड एक्सीडेंट, बस ऑटो की टक्कर में 3 की मौत, 7 की हालत गंभीर

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Dec 09, 2025 12:54 pm IST,  Updated : Dec 09, 2025 01:01 pm IST

बिहार के हाजीपुर में तेज रफ्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला जब लालगंज एसएच 74 पर बस और ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

सड़के हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़े- India TV Hindi
सड़के हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़े Image Source : REPORTER

बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार तड़के एक ऑटो-रिक्शा और बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हादसा लालगंज–हाजीपुर रोड स्थित धनुषी गांव के पास हुआ जब यात्रियों को लेकर जा रहा ऑटो-रिक्शा विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। 

सात लोगों की हालत गंभीर

पुलिस के मुताबिक, हाजीपुर के लालगंज एसएच 74 पर बस और ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है जिसमें से 7 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना करताहां थाना क्षेत्र के कंचनपुर धनुषी गांव के पास की है।

स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फुट पड़ा और आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर लालगंज पथ को जाम कर दिया है और हंगामा कर रहे हैं।  जिसकी सूचना पर लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और लोगो को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन आक्रोशित लोग मुआवजे के साथ साथ अन्य मांगों को लेकर हंगामा कर रहे हैं।

पुलिस ने बस को जब्त किया

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट- राजा बाबू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।