1. Hindi News
  2. बिहार
  3. ट्रक में भेड़-बकरियों की तरह भरकर बिहार से मथुरा जा रहे थे मजदूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ट्रक में भेड़-बकरियों की तरह भरकर बिहार से मथुरा जा रहे थे मजदूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 Published : Nov 10, 2022 04:00 pm IST,  Updated : Nov 10, 2022 04:53 pm IST

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में जो सफर करते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं वो सभी बिहार के बताए जा रहे हैं। इस ट्रक को हाटा पुलिस ने जांच के दौरान पकड़ ली है।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। आज भी लोग भेड़-बकरियों की तरह सफर करने पर मजबूर दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर लोग ट्रेन और बसों में यात्रा करते हैं लेकिन इस वीडियों में जिस तरह से लोग सफर कर रहे हैं इसे ये दिखता है कि अभी भी स्थिति नहीं बदली है। ऐसा वाकया देश के आजादी के समय और कोरोना में देखने को मिला था। 

100 लोग यात्रा करने पर मजबूर 

जानकारी के मुताबिक,ये वीडियो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की है। इस ट्रक में लगभग 100 लोग बैठकर सफर कर रहे हैं। कुशीनगर के हाटा पुलिस ने जांच के दौरान इस ट्रक को दबोच लिया। आप वीडियो में देख सकते हैं कि जिस तरह से लोग सफर कर रहे थे। इस तरह की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने ट्रक को पकड़ कर लोगों को ट्रक से निकलने के लिए अनुरोध किया। 

बिहार से मथूरा जा रहे थे मजदुरी करने 
पुलिस ने बताया कि ट्रक में बैठे लोग बिहार से आ रहे थे। ये सभी बिहार से मथूरा मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। जांच के दौरान इस ट्रक को रोका गया तो चौंकाने वाला तस्वीर सामने आया। आप इस वायरल वीडियो में सुन सकते हैं कि पुलिसकर्मी पूछ रहा है कि ट्रक में कितने लोग बैठे हैं तो उधर से जवाब आया कि 100 लोग हैं। आप इस वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे लोग एक दूसरे चिपकर बैठे हुए हैं। इसमें सबसे हैरानी वाली बात है कि इनमें छोटे-छोटे बच्चे भी यात्रा कर रहे हैं। वीडियो बनाने वाला पुलिसकर्मी पूछता है कि आप लोग ट्रेन से यात्रा क्यों नहीं कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।