1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 4 बार विधायक, नीतीश सरकार में मंत्री, बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणू देवी के बारे में जानें सबकुछ

4 बार विधायक, नीतीश सरकार में मंत्री, बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणू देवी के बारे में जानें सबकुछ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2020 11:31 am IST,  Updated : Nov 16, 2020 05:34 pm IST

रेणू देवी के बारे में बात करें तो उनकी गिनती बिहार भाजपा की वरिष्ठ महिला नेताओं में होती है, रेणू देवी बिहार विधानसभा की बेतिया सीट से चौथी बार विधायक चुनकर आई हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी को हराया है।

रेणू देवी भारतीय जनता...- India TV Hindi
रेणू देवी भारतीय जनता पार्टी में कई अहम पदों पर रह चुकी हैं Image Source : PTI

पटना। बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत के बाद आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो गया है और इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार के साथ एक के बजाय 2 मुख्यमंत्री देने का फैसला किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणू देवी इस बार बिहार के उप मुख्यमंत्री बनाए गए है। पहले सुशील मोदी उप मख्यमंत्री होते थे लेकिन इस बार सुशील मोदी को उप मख्यमंत्री नहीं बनाया गया है उनकी जगह तारकिशोर प्रसाद और रेणू देवी ने ले ली है।

रेणू देवी के बारे में बात करें तो उनकी गिनती बिहार भाजपा की वरिष्ठ महिला नेताओं मे होती है, रेणू देवी बिहार विधानसभा की बेतिया सीट से चौथी बार विधायक चुनकर आई हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी को हराया है, रेणू देवी इस बार कुल 84496 वोट प्राप्त हुए हैं जबकि मदन मोहन तिवारी को 66417 वोट मिले हैं।

रेणु देवी इस बार बेतिया विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। साल 2000 में पहली बार विधायक बनीं रेणु देवी 2005 और साल 2010 में विधायक निर्वाचित हुईं। साल 2015 में मात्र दो हजार से भी कम मतों से चुनाव हार गईं। इस बार 2020 में फिर वे बेतिया से चुनी गईं हैं।

1977 में मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय से इंटर पास रेणु देवी को संघ परिवार का करीबी समझा जाता है।रेणू देवी की मां संघ परिवार से जुड़ी हुईं थीं। रेणु देवी बिहार भाजपा में संगठन महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं, इसके अलावा तीन राज्यों में महिला मोर्चा की प्रभारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमेटी में वे उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। नीतीश सरकार के दूसरे कार्यकाल यानि 2005 से 2009 तक वे राज्य की खेल, कला और संस्कृति मंत्री भी रह चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।