1. Hindi News
  2. बिहार
  3. ‘सुधाकर सिंह साइको हैं, लोग उन पर हंस रहे हैं’, नीतीश के मंत्री जमा खान ने RJD नेता पर साधा निशाना

‘सुधाकर सिंह साइको हैं, लोग उन पर हंस रहे हैं’, नीतीश के मंत्री जमा खान ने RJD नेता पर साधा निशाना

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 24, 2023 08:22 am IST,  Updated : Jan 24, 2023 08:22 am IST

जमा खान ने कहा कि अगर सुधाकर सिंह को कोई दिक्कत है तो वह सीएम या डिप्टी सीएम से संपर्क कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने नीतीश को निशाना बनाने के लिए दूसरा रास्ता चुना है, जो सही नहीं है।

Zama Khan Bihar, Zama Khan, Sudhakar Singh, Kaimur, CM Nitish Kumar- India TV Hindi
बिहार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री जमा खान। Image Source : FACEBOOK.COM/ZAMAKHAN6786

पटना: बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं। बिहार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और JDU नेता जमा खान ने सुधाकर सिंह के बयानों पर पलटवार किया है। खान ने कहा, ‘जिस तरह पूर्व मंत्री और RJD नेता सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री पर बयान दे रहे हैं उससे उन्हीं की पार्टी को लोग उन्हें अब साइको कह रहे हैं। वह अब हंसी का पात्र बन गए हैं।’

‘सुधाकर सिंह को कोई दिक्कत है तो...’

खान ने कहा, ‘RJD के नेता कह रहे हैं कि सुधाकर सिंह साइको और पागल हैं। सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयानबाजी से लोग उन पर हंस रहे हैं। सुधाकर सिंह एक लोकप्रिय नेता (जगदानंद सिंह) के बेटे हैं और उनकी एक राजनीतिक छवि भी है जो उन्होंने अपने दम पर बनाई है। वह विधायक हैं और मंत्री भी बने हैं। अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो वह सीएम या डिप्टी सीएम से संपर्क कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने नीतीश को निशाना बनाने के लिए दूसरा रास्ता चुना है, जो सही नहीं है।’

नीतीश को बताया था ‘शिखंडी’ और ‘भिखारी’
खान ने कहा, ‘मुख्यमंत्री कड़ाके की ठंड में समाधान यात्रा कर रहे हैं और लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। वह उन लगातार सरकारी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर रहे हैं, फिर भी वह उन्हें निशाना बना रहे हैं जो सही नहीं है।’ बता दें कि सुधाकर सिंह ने मंत्री रहते हुए दावा किया था कि कृषि विभाग के सभी अधिकारी चोर हैं। मंत्रालय गंवाने के बाद उन्होंने शिखंडी और भिखारी जैसे शब्दों से नीतीश कुमार पर निशाना साधा था, जिसके बाद RJD ने कारण बताओ नोटिस जारी कर उन्हें 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।