1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

 Written By: IANS
 Published : Jun 01, 2015 08:57 am IST,  Updated : Jun 01, 2015 03:06 pm IST

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना ने रविवार देर रात हुई गोलीबारी में तीन आतंकवादियों को मार गिराया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, "तंगधार कस्बे में नियंत्रण रेखा

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना ने रविवार देर रात हुई गोलीबारी में तीन आतंकवादियों को मार गिराया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, "तंगधार कस्बे में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुई गोलीबारी में सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।"

उन्होंने आगे कहा, "हथियारबंद आतंकवादियों का एक समूह सेना के ब्रिगेड मुख्यालयों में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। भारतीय सेना ने उनकी कोशिशें नाकाम कर दी।"

अधिकारी ने बताया, "सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संघर्ष में दो मकान ध्वस्त हो गए। ब्रिगेड मुख्यालयों में घुसपैठ की कोशिशें नाकाम कर दिए जाने के बाद वे इन मकानों में छिपकर सेना पर हमला कर रहे थे।"

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आतंकवादी रविवार को एलओसी पर घुसपैठ के बाद यहां पहुंचे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत