Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार किसकी जीत होगी यह तो चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही तय हो सकेगा। इस बीच 7 नवंबर को पहले चरण की और 17 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं 3 दिसंबर को चुनाव के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले भाजपा और कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ में दौरे किए जा रहे हैं। इस बीच महादेव बेटिंग ऐप समेत अलग-अलग मुद्दों पर भूपेश बघेल और कांग्रेस पर भाजपा निशाना साध रही है।
- Hindi News
- छत्तीसगढ़
- Chhattisgarh Assembly Election: छत्तीसगढ़ में किसकी होगी सरकार, भाजपा और कांग्रेस में किसे चुनेगी जनता
Chhattisgarh Assembly Election: छत्तीसगढ़ में किसकी होगी सरकार, भाजपा और कांग्रेस में किसे चुनेगी जनता
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अगले चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होने वाली है। वहीं 3 दिसंबर को इस बाबत वोटिंग की जाएगी। इस बीच अलग-अलग पार्टियों के नेता छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं और जीत का दावा पेश कर रहे हैं।
Chhattisgarh Assembly Election LIVE
-
9:37 PM (IST) Nov 10, 2023
253 उम्मीदवार करोड़पति
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 953 उम्मीदवारों में से 253 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जिनमें कांग्रेस उम्मीदवार और राज्य के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव 447 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।
-
5:00 PM (IST) Nov 10, 2023
राजनाथ सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल छत्तीसगढ़ पहुचेंगे। वे भरतपुर विधानसभा के सोनहत क्षेत्र का दौरा करेंगे। वे छत्तीसगढ़ में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से सोनहत क्षेत्र के सगवांकला स्कूल ग्राउंड पहुंचेंगे । कल सुबह 11:00 बजे वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे
-
4:24 PM (IST) Nov 10, 2023
बृजमोहन अग्रवाल चुनाव में पिछड़ रहे हैं-भूपेश बघेल
रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "...जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्ति को टेबल के नीचे छिपने के लिए मजबूर कर दे उस बृजमोहन को कोई धक्का दे सकता है? इसका मतलब ये है कि वे(बृजमोहन अग्रवाल) चुनाव में पिछड़ रहे हैं। वे लाख कोशिश करें कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है..."
-
2:02 PM (IST) Nov 10, 2023
भूपेश बघेल का बयान
-
1:56 PM (IST) Nov 10, 2023
छत्तीसगढ़ में जाति आधारित जनगणना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सभी के लिए एक जातियों के लिए जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी। इस जनगणना के होने के बाद सभी के लिए योजनाएं तैयार की जाएंगी।
-
11:10 AM (IST) Nov 10, 2023
मल्लिकार्जुन खरगे का बयान
गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा शासित केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों जैसे ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग का गलत इस्तेमाल कर रही है ताकि सत्ता प्राप्त किया जा सके। खरगे ने यह बयान छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर विधानसभा में एक सभा को संबोधित करते हुए दिया था।
-
8:59 AM (IST) Nov 10, 2023
भाजपा मांगे माफी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ने राज्य में कथित महादेव सट्टा ऐप मामले में उनका नाम जोड़े जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ताओं से सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करने और अपना बयान वापस लेने की मांग की है।
-
8:40 AM (IST) Nov 10, 2023
भाजपा के वरिष्ठ नेता पर हमला
भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में जब चुनाव प्रचार कर रहे थे, तब उनपर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि गुरुवार की शाम 7 बजे बैजनाथ पारा इलाके में मदरसा चौक पर उनपर हमला हुआ। इस दौरान कुछ लड़कों ने उनका कॉलर पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि यह घटना सुनियोजित थी।