1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले CM भूपेश बघेल ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर किया बड़ा ऐलान, कही ये बात

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले CM भूपेश बघेल ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर किया बड़ा ऐलान, कही ये बात

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 23, 2023 04:50 pm IST,  Updated : Oct 23, 2023 05:08 pm IST

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है। उनका कहना है कि अगर राज्य में फिर से उनकी सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। चुनाव से पहले उनके इस ऐलान से कांग्रेस को फायदा हो सकता है।

bhupesh baghel- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल Image Source : PTI/FILE

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी सरकार दोबारा बनी तो वह किसानों का कर्ज पहले की तरह माफ कर देंगे। 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य में किसानों का वोट एक अहम भूमिका निभा सकता है। अगर किसान बघेल के इस ऐलान के बाद उनके पाले में हो जाते हैं, तो इससे कांग्रेस को बड़ा फायदा मिल सकता है। 

शराबबंदी पर भी दिया था बयान 

आज के ऐलान से पहले सीएम बघेल ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी सरकार ने राज्य में शराबबंदी की कोशिश भी की थी। पिछले चुनाव में ये पार्टी का एक प्रमुख वादा भी था। लेकिन ये लागू नहीं हो सका क्योंकि लोगों ने नकली शराब पीना शुरू कर दिया, जिससे कई की मौत हो गई।

सीएम ने कहा था कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है, जिसे हमें मिलकर खत्म करना होगा। बीजेपी ने इस बारे में कभी कुछ नहीं किया। मैं पीएम मोदी से अपील करूंगा कि वह देश में शराब पर प्रतिबंध लगाएं।

इस चुनाव में जिन लोगों की टिकट कटी है, उनकी नाराजगी को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि जिनकी टिकट कटेगी, वह नाराज तो होंगे ही। लेकिन वह हमारे परिवार के सदस्य हैं। उनसे बात करेंगे और हमारी बात हो भी रही है। कई लोग मान गए हैं, जो नाराज बचे हैं, उनसे भी बात की जाएगी। 

ये भी पढ़ें: 

मराठा समुदाय को आरक्षण देने की बात पर सामने आया डिप्टी CM फडणवीस का बड़ा बयान, कही ये बात

एक्ट्रेस गौतमी तडिमल्ला ने भाजपा से दिया इस्तीफा, बयान जारी कर पार्टी के नेताओं पर लगाया आरोप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।