1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. 'पांच राज्यों में कांग्रेस बनाएगी सरकार', इंडिया टीवी चुनाव मंच पर बोलीं राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन

'पांच राज्यों में कांग्रेस बनाएगी सरकार', इंडिया टीवी चुनाव मंच पर बोलीं राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन

 Published : Oct 29, 2023 04:39 pm IST,  Updated : Oct 29, 2023 06:01 pm IST

चुनाव मंच पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि हमारी सरकार जुमलों के दम पर नहीं बल्कि अपने कामों के दम पर सरकार में वापस आएगी। हमने बच्चों से लेकर बुजुर्गो के लिए काम किया है और इसी आधार पर हम वापस आएंगे।

Chhattisgarh, Chhattisgarh Assembly Elections, India TV Chunav Manch, - India TV Hindi
राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन Image Source : INDIA TV

Chunav Manch: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया टीवी के कार्यक्रम चुनाव मंच पर छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने दावा किया कि इन चुनावों कांग्रेस जीतेगी और पूर्ण बहुमत से इन राज्यों में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी से आम जनता परेशान हो चुकी है और इस बार जनता हमें अपना समर्थन देगी और 2024 के सेमीफाइनल अर्थात इन राज्यों के विधानसभा चुनाव और फाइनल 2024 में जीतने जा रहे हैं।

हम छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत से चुनाव जीतने वाले हैं- रंजीत रंजन 

उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने पहले ही कह चुके हैं कि हम यहां चुनाव जीतने वाले हैं। उनके शब्दों को सच साबित करने के लिए हमारा एक-एक कार्यकर्ता सच साबित करने में जुटे हुए हैं। हमारा जमीनी कार्यकर्ता और राष्ट्रीय नेता इन बातों को सच साबित करने एक लिए तैयार है। वहीं इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा गठंधन पहले से और भी मजबूत है। हमारे टूटने की अफवाह बीजेपी वाले उड़ा रहे हैं और मैं कहूंगी कि यह ग़लतफ़हमी आप पाले रहिए।

कांग्रेस में जंग पर भी बोलीं रंजीत रंजन 

वहीं कांग्रेस पार्टी में आपसी मतभेद के सवाल पर बोलते हुए रंजीत रंजन ने कहा कि जहां बर्तन होते हैं, वहां हल्की खटपट तो होगी ही। रंजीत रंजन ने कहा कि हमारे यहां कोई भी ऐसी लड़ाई नहीं है कि जिससे हमें परिणामों में कुछ नुकसान सहना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह हमारी खटपट की बात करते हैं लेकिन मध्य प्रदेश में मामा शिवराज सिंह के साथ क्या हो रहा है? 

राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया के साथ हो रहा है? तेलंगाना में तो इनका कोई वजूद ही नहीं है। मिजोरम का परिणाम मणिपुर ने तय कर दिया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में तो इनको सांसदों और मंत्रियों को चुनाव में उतार दिया। इन्हें दूसरे का घर तो दिखता है लेकिन अपने घर की लड़ाई पर इनके मुंह में दही जम जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।