छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है। वह 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में 4 साल की अवधि के लिए जिम्मेदारी दी गई है। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से चार साल तक या अगले आदेश तक रहेगा।
रवि मित्तल को डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त करने की मंजूरी कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमिटी ने दी, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने रवि मित्तल की नियुक्ति का आदेश जारी किया। यह 2016 बैच के युवा अधिकारी के लिए बड़ी जिम्मेदारी है और छत्तीसगढ़ कैडर से पीएमओ में यह नियुक्ति काफी चर्चा में है।
आदेश में क्या?
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है, "कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमिटी ने रवि मित्तल, आईएएस को, जो अभी इसी कैडर में हैं, प्राइम मिनिस्टर ऑफिस में डिप्टी सेक्रेटरी के तौर पर अपॉइंटमेंट देने की मंजूरी दे दी है। उनका अपॉइंटमेंट चार्ज संभालने की तारीख से चार साल के लिए या अगले ऑर्डर तक जो भी पहले हो होगा।
सीएम साय के गृहजिले में कर चुके हैं काम
डॉ रवि मित्तल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले जशपुर में कलेक्टर के पद पर रह चुके हैं। जशपुर जैसे आदिवासी बहुल जिले में उन्होंने विकास, शासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें-