1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. टीवी पर न्यूज और कार्टून देखने को हुआ झगड़ा, 14 साल के किशोर ने की आत्महत्या

टीवी पर न्यूज और कार्टून देखने को हुआ झगड़ा, 14 साल के किशोर ने की आत्महत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2020 04:37 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 04:37 pm IST

महाराष्ट्र के पुणे शहर में यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक 14 साल के किशोर ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है।

Crime News- India TV Hindi
Crime News Image Source : FILE

लॉकडाउन और गर्मियों की छुट्टियों के बीच हर घर में टीवी देखने को लेकर झगड़ा एक आम बात है। महाराष्ट्र के पुणे शहर में यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक 14 साल के किशोर ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुणे के बिबवेवाडी में एक 14 साल का लड़के का अपनी दादी से टीवी देखने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चा कार्टून देखने की बहुत जिद्द करता था। वहीं उसकी दादी को समाचार चैनल देखना था। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। मगर बच्चा राजी नहीं हुआ तो मां ने टीवी बंद कर दिया। यह बात बच्चे का इतनी नागवार गुजरती कि उसी वजह से उसने सुसाइड कर लिया। क्षेत्र के एसीपी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को मौके पर कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

औरंगाबाद में भाई-बहन की गला रेतकर निर्मम हत्या

औरंगाबाद में दो सगे भाई-बहन की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। औरंगाबाद के सतारा परिसर में निर्मम हत्या की गई है। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। दोनों मृतक औरंगाबाद के बिड बाय पास रोड पर सतारा इलाके में रहते थे। अज्ञात लोगों ने बंगले में घुसकर गला रेतकर दोनों की हत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 2 से ज्यादा लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस इलाके की सभी सीएटीवी की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।