1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. युवती की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने वाला आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

युवती की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने वाला आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

 Reported By: Jatin Sharma
 Published : Jun 01, 2021 04:14 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 04:14 pm IST

दिल्ली पुलिस की रोहिणी डिस्ट्रिक्ट के अमन विहार थाना पुलिस ने एक युवती की आपत्तिजनक फ़ोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में नाजिम नाम के शख्स को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।

Accused of posting objectionable photos of woman on social media arrested from Hyderabad- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस ने एक युवती की आपत्तिजनक फ़ोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में नाजिम को गिरफ्तार किया है। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की रोहिणी डिस्ट्रिक्ट के अमन विहार थाना पुलिस ने एक युवती की आपत्तिजनक फ़ोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में नाजिम नाम के शख्स को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 30 मई को उन्हें एक शिकायत मिली थी जिसमे शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उनकी बहन की आपत्तिजनक  फोटो सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी प्रोफाइल बनाकर अपलोड की गई है और उसे नाजिम नाम के शख्स पर शक है जोकि  उसके घर के पास का रहने वाले था लेकिन अब वो वहाँ नहीं रहता।

जब शिकायतकर्ता ने अपनी बहन से अपलोड फोटो के बारे में पूछा तो उसने बताया कि 4 से 5 साल पहले जब वो 14 साल की थी उसकी दोस्ती नाजिम नाम के शख्स से हो गई थी और तब नाजिम ने उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो ले ली थी। 

अमन विहार थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी हैदराबाद में रह रहा है जिसके बाद पुलिस की टीम ने हैदराबाद से 150 किलोमीटर दूर एक बस्ती से आरोपी नाजिम को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।