1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बिहार के बेगूसराय में गुटखा नहीं दिया तो चला दी गोली, 2 की मौत

बिहार के बेगूसराय में गुटखा नहीं दिया तो चला दी गोली, 2 की मौत

 Reported By: IANS
 Published : Sep 18, 2020 02:39 pm IST,  Updated : Sep 18, 2020 02:39 pm IST

बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुटखा नहीं देने के कारण हुए विवाद में दुकानदार सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar, crime news- India TV Hindi
बिहार के बेगूसराय में गुटखा नहीं दिया तो चला दी गोली, 2 की मौत Image Source : INDIA TV

बेगूसराय (बिहार): बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुटखा नहीं देने के कारण हुए विवाद में दुकानदार सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात महादेव चौक पर नयागांव के रहने वाले विकास कुमार अपनी पान दुकान पर बैठे थे, तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार लोगों ने पान दुकानदार से गुटखा की मांग की, जिस पर दुकानदार ने मना कर दिया।

इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद प्रारंभ हो गया। इसी दौरान, नगादाह गांव के रहने वाले रोशन कुमार बीच-बचाव करने पहुंच गए। इससे गुस्साए बदमाशों ने दुकानदार और रोशन को गोली मार दी और फ रार हो गए। गोली लगने से घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

बेगूसराय नगर थाना के प्रभारी अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी राजीव कुमार को घटना में प्रयुक्त हथियार और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।