1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी के जौनपुर में ताइक्वांडो खिलाड़ी का सिर तलवार से काटा, गांव में तनाव, मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद

यूपी के जौनपुर में ताइक्वांडो खिलाड़ी का सिर तलवार से काटा, गांव में तनाव, मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Oct 30, 2024 12:08 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 02:31 pm IST

जौनपुर में एक किशोर की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। जमीन विवाद में विपक्षी ने तलवार से उस पर हमला किया और सिर को धड़ से अलग कर दिया।

जौनपुर में मर्डर - India TV Hindi
जौनपुर में मर्डर Image Source : INDIA TV

जौनपुरः यूपी के जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर युवक की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मामला  कबीरूद्दीनपुर का है। किशोर का सिर धड़ से अलग पाया गया है। हत्यारों ने शरीर के दो हिस्से कर दिए हैं। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। कोई हाथ में सिर लेकर रो रहा है तो कोई धड़। मृतक अनुराग उर्फ छोटू अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी पहुंचे। अनुराग यादव चार बहनों में अकेला भाई था। वह कक्षा 11 का छात्र था। अनुराग ताइक्वांडो का खिलाड़ी  भी था। 15 दिन पहले ही क्षेत्रीय विधायक जगदीश नारायण के द्वारा पुरस्कृत किया गया था। 

जमीन विवाद में हुई हत्या

जानकारी के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाना इलाके के कबीरूद्दीनपुर गांव में 17 वर्षीय किशोर की हत्या जमीन विवाद में की गई है। आरोप है कि अनुराग उर्फ छोटू की हत्या तलवार से की गई। सूचना मिलने पर एसपी अजयपाल शर्मा, केराकत सीओ और गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर तनाव को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस को भी बुला लिया गया है। पुलिस ने हत्यारों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम एवं अन्य विधिक कार्रवाई तेज कर दी है।

बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से लगभग सात किमी दूर स्थित ग्राम कबीरूद्दीनपुर में जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर किशोर युवक अनुराग यादव की आज 30 अक्टूबर को सुबह दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर तू-तू मैं-मैं शुरू होने के साथ खूनी जंग का स्वरूप ले ली और हत्यारे ने तलवार से किशोर युवक की गर्दन काट कर धड़ से अलग कर दिया और मौके से फरार हो गया।

गांव में लगा पुलिस का पहरा

अनुराग का सिर धड़ से अलग गिरते ही परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने टीमें गठित की है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने गांव में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस का पहरा लगा दिया है।

रिपोर्ट- सुधाकर शुक्ला, जौनपुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।