1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नोएडा में अपराधियों के हौसले बुलंद! दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के बेटे की बेरहमी से हत्या

नोएडा में अपराधियों के हौसले बुलंद! दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के बेटे की बेरहमी से हत्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2020 09:13 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 09:13 pm IST

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के चिटैहरा गांव के निवासी शिवराज सिंह के पुत्र शेर सिंह की मंगलवार शाम हत्या कर दी गई।

crime rising in noida son of retired delhi poilce inspector murdered । नोएडा में अपराधियों के हौसले - India TV Hindi
 नोएडा में अपराधियों के हौसले बुलंद! दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के बेटे की बेरहमी से हत्या Image Source : INDIA TV

नोएडा. देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गौतमबुद्धनगर में अपराधियों पर पुलिस का नियंत्रण नजर नहीं आ रहा है। अपराधी लगातार यहां लूट और हत्या की वारदातों का बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार को गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के एक रिटायर्ड दरोगा के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दो दिनों के अंदर हत्या की यह चौथी घटना है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के चिटैहरा गांव के निवासी शिवराज सिंह के पुत्र शेर सिंह की मंगलवार शाम हत्या कर दी गई। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप है, वह मृतक का दोस्त था। शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद में यह घटना हुयी। इससे पहले सोमवार को थाना बादलपुर क्षेत्र में अबरार नामक कैब चालक की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इसके अलावा थाना बिसरख क्षेत्र के अजनारा सोसायटी में रहने वाले लालचंद शर्मा व अरुण त्यागी नामक दो प्रॉपर्टी डीलरों की सोमवार रात सोसाइटी के अंदर ही हत्या कर दी गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।