1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली: पड़ोसियों ने पीट-पीट कर व्यक्ति की हत्या की, एक गिरफ्तार

दिल्ली: पड़ोसियों ने पीट-पीट कर व्यक्ति की हत्या की, एक गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2020 05:49 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 05:49 pm IST

पश्चिमी दिल्ली के रनहोला क्षेत्र में शनिवार रात पड़ोसियों के साथ झगड़े के दौरान पिटाई के कारण 33 वर्षीय एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Delhi: Man killed by neighbours, 1 held- India TV Hindi
Delhi: Man killed by neighbours, 1 held Image Source : INDIA TV

नयी दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के रनहोला क्षेत्र में शनिवार रात पड़ोसियों के साथ झगड़े के दौरान पिटाई के कारण 33 वर्षीय एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जय विहार के रहने वाले जितेंद्र का झगड़ा शनिवार रात में पड़ोसियों के साथ हुआ था। इस दौरान पड़ोसियों ने कथित तौर पर उसे लोहे की छड़ों से मारा। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन रविवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में जितेंद्र के 38 वर्षीय भाई अनिल सिंह की शिकायत के आधार पर रनहोला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। सिंह ने पुलिस को बताया कि हमला करने वाले लोगों में रावत नाम का एक व्यक्ति भी था जिसने जिंतेंद्र की हत्या की। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) ए काउन ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।