1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, एनकाउंटर के बाद दानिश सहित 5 बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, एनकाउंटर के बाद दानिश सहित 5 बदमाश गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2021 07:27 am IST,  Updated : Jul 12, 2021 07:53 am IST

दिल्ली पुलिस को मुखबीरों से जानकारी मिली थी कि शूटआउट में शामिल बदमाश दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में आने वाले हैं, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाया।

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पांच बदमाशों को पकड़ा है। ये पांचों बदमाश बाड़ा हिन्दूराव में शूटआउट के आरोपी हैं। गिरफ्तार किए गए पांच बदमाशों में इस शूटआउट का मास्टर माइंड दानिश भी शामिल है। इस शूटआउट में दो राहगीरों की मौत हो गई थी।

दरअसल दिल्ली पुलिस को मुखबीरों से जानकारी मिली थी कि शूटआउट में शामिल बदमाश दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में आने वाले हैं, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाया। जैसे ही रविवार देर रात करीब सवा ग्यारह बजे बदमाश पहुंचे, उसी वक्त पुलिस ने उनको घेर लिया। 

इस एनकाउंटर के बाद पांचों आरोपी दानिश, शोएब, सरफराज, सोनू और सतेंद्र को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में पाचों आरोपी घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आपको बता दें कि 8 जुलाई को बाड़ा हिंदूराव में फिल्मिस्तान के पास प्रापर्टी के विवाद में शूटआउट हुआ था, जिसमें दो राहगीरों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इनके दो साथियों को पहले ही पकड़ लिया था लेकिन मास्टरमाइंड दानिश तब से फरार चल रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।