1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली पुलिस के SI को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया

दिल्ली पुलिस के SI को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2020 09:23 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 09:25 pm IST

दिल्ली पुलिस के SI को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी द्वराका जिले के द्वारका साउथ थाने की पुलिस ने की है।

Delhi Police SI arrested for molesting woman- India TV Hindi
Delhi Police SI arrested for molesting woman Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के SI को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी द्वराका जिले के द्वारका साउथ थाने की पुलिस ने की है। आरोपी SI का नाम पुनीत ग्रेवाल है। यह आरोपी SI ट्रैफिक डीसीपी के स्टाफ ऑफ़िसर यानी SO का काम देख रहा था। इसके अलावा आरोपी SI की पोस्टिग स्पेशल सेल में थी। हालांकि आरोपी SI अगस्त 2020 से DCP ट्रैफिक के साथ अटैच था। आरोपी के खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ की कुछ शिकायतें दिल्ली पुलिस को मिल चुकी थी। शराब के नशे में भी छेड़छाड़ के आरोप पहले SI पर लग चुके है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में घर से लड़की की आंशिक रूप से सड़ी गली लाश मिली 

उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी में रविवार को पुलिस ने एक घर से एक लड़की का शव आंशिक रूप से सड़ी गली दशा में बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17-18 साल की श्वेता नाम की यह लड़की पटना की थी और यहां अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही थी। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्वी) वेद प्रकाश सूर्य ने कहा, ‘‘ मकान से शव-- जो आंशिक रूप से सड़-गल गया है -- बरामद किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।’’ 

सूर्य के अनुसार श्वेता की रिश्तेदार भीख मांगती है और शनिवार रात को जब वह घर लौटी तब किसी ने दरवाज नहीं खोला, ऐसे में वह पड़ोसी के मकान में सो गयी। पुलिस के मुताबिक अगले दिन उसने पुलिस को बुलाया जिसके बाद श्वेता का शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना देने वाली महिला का पति गायब है और उसका पता लगाने के लिए चार टीमें बनायी गयी हैं। इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।