1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. संभल के असमोली में मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तीन बदमाश हुए फरार

संभल के असमोली में मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तीन बदमाश हुए फरार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2022 07:14 am IST,  Updated : Apr 07, 2022 07:14 am IST

चेकिंग के दौरान जोया की तरफ से आ रही दो बाइकों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस पर फायरिगं करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दो बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आए, जबकि तीन फरार होने में सफल रहे। 

Encounter in Sambhal's Asmoli- India TV Hindi
Encounter in Sambhal's Asmoli Image Source : ANI

Highlights

  • संभल के असमोली में मुठभेड़
  • दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
  • तीन बदमाश मौके से हुए फरार

संभल के असमोली इलाके में जोया संभल रास्ते पर पुलिस की टीम और कुछ बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। संभल एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि चेकिंग के दौरान बदमाशों को रोकने की कोशिश की गई तो बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल दोनों बदमाशों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे।  

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

बुधवार को देर शाम जोया संभल रास्ते पर थाने की पुलिस और एसओजी टीम चेकिंग कर रही थी, तभी जोया की तरफ से आ रही दो बाइकों को पुलिस ने रुकने के लिए इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे एक बाइक फिसलकर गिर गई जिसपर दो बदमाश सवार थे,  जबकि दूसरी बाइक जिसपर तीन बदमाश सवार थे वो भाग निकले। पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। 

 

बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस 

पुलिस पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है, साथ ही फरार बदमाशों की तलाश भी तेज कर दी है। दोनों बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस की टीम को एसपी चक्रेश मिश्रा ने पांच हज़ार का पुरस्कार अपनी तरफ से देने की घोषणा की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।