1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. विदेश यात्रा कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विदेश यात्रा कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2020 08:22 pm IST,  Updated : Nov 21, 2020 08:22 pm IST

जींद शहर की थाना नरवाना पुलिस ने विदेश यात्रा कराने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपए ठगने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विदेश यात्रा कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज- India TV Hindi
विदेश यात्रा कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Image Source : FILE PHOTO

जींद: जींद शहर की थाना नरवाना पुलिस ने विदेश यात्रा कराने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपए ठगने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नरवाना नागरिक अस्पताल परिसर निवासी हिमांशु बंसल ने पुलिस में शिकायत की कि उसने लॉकडाउन से पहले विदेश यात्रा का विज्ञापन देखा था, जिसके बाद उसने संबंधित एजेंसी के लोगों से संपर्क किया। 

उन्होंने बताया कि इसके बाद ट्रैवल एजेंसी के तीन लोगों ने उसे टूर प्लान समझाया और व्यक्ति ने चार अप्रैल 2020 से नौ अप्रैल 2020 तक आनलाईन माध्यम से उन्हें एक लाख 58 हजार 516 रुपये दिए। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार रुपए मिलने बाद आरोपितों ने लॉकडाउन का बहाना बनाना शुरू कर दिया और लॉकडाउन खुलने के बाद उन्हें न तो कहीं भेजा और उसका पैसा लौटाने से भी इनकार कर दिया। थानाप्रभारी जगदीश ने बताया आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।