1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गाजीपुर में शर्मनाक वारदात, किशोरी के साथ हुआ गैंगरेप

गाजीपुर में शर्मनाक वारदात, किशोरी के साथ हुआ गैंगरेप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2021 06:12 pm IST,  Updated : Feb 28, 2021 06:12 pm IST

गाजीपुर जिले में करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही तीन लोगों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

गाजीपुर में शर्मनाक वारदात, किशोरी के साथ हुआ गैंगरेप- India TV Hindi
गाजीपुर में शर्मनाक वारदात, किशोरी के साथ हुआ गैंगरेप

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश): गाजीपुर जिले में करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही तीन लोगों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी अजय कुमार पांडेय ने रविवार को बताया कि परिवार की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

खेत गई युवती से गैंगरेप

घटना के संदर्भ में पीड़िता की मां ने शनिवार को थाने में तहरीर दी कि उसकी पुत्री जब बीते 25 फरवरी को खेत की ओर गयी थी तो वहां घात लगाए तीन युवकों ने उससे बारी-बारी से दुष्‍कर्म किया, साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बतायी। 

पीड़िता के परिवार ने की पुलिस से शिकायत

पीड़िता की मां के अनुसार, लोक लाज के कारण रिपोर्ट नहीं लिखायी लेकिन तीसरे दिन जब किशोरी की हालत खराब हुई तो थाने में प्रार्थना पत्र दिया। थानेदार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के विरुद्ध बलात्कार की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। 

फरार हैं आरोपी

फिलहाल, तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं लेकिन पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कह रही है। थानेदार ने दावा किया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।