1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नए फोन के पैसे नहीं देने पर पोते ने की दादी की हत्या

नए फोन के पैसे नहीं देने पर पोते ने की दादी की हत्या

 Written By: IANS
 Published : Apr 18, 2021 10:20 am IST,  Updated : Apr 18, 2021 10:20 am IST

लड़के के चाचा ने अपनी मां की मौत को संदिग्ध बताया और हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला है कि अपराध में सचिन के दो दोस्त जैकी और हनी भी शामिल थे। 

Grandson kills grandmother for not giving money for new android phone नए फोन के पैसे नहीं देने पर पो- India TV Hindi
नए फोन के पैसे नहीं देने पर पोते ने की दादी की हत्या Image Source : PTI

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अलीगढ़ में नए फोन के लिए पैसे नहीं देने पर एक 18 वर्षीय लड़के ने अपनी दादी की गला दबाकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, यह घटना 2 अप्रैल को हुई थी, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई क्योंकि आरोपी सचिन ने सभी को बताया था कि उसकी दादी मुन्नी देवी की मौत हृदय गति रुकने से हुई थी। अगले दिन महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

हालांकि लड़के के चाचा ने अपनी मां की मौत को संदिग्ध बताया और हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला है कि अपराध में सचिन के दो दोस्त जैकी और हनी भी शामिल थे। 

पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि, सचिन एक एंड्रॉयड फोन खरीदना चाहता था, जिसके लिए उसकी दादी पैसे देने के लिए तैयार नहीं थीं। फिर उसने अपनी दादी को समझाने की बहुत कोशिश की। इस बात पर दादी उग्र हो गई। उन्होंने कहा कि सचिन ने तीखी बहस के बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। अतरौली स्टेशन हाउस ऑफिसर संजय जायसवाल ने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।