1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. Jharkhand News: झारखंड में एक लड़की से हुआ गैंगरेप, चारों आरोपी हुए गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड में एक लड़की से हुआ गैंगरेप, चारों आरोपी हुए गिरफ्तार

 Published : Aug 25, 2022 12:14 pm IST,  Updated : Aug 25, 2022 12:14 pm IST

Jharkhand News: उन्होंने बताया कि पीड़िता सिमडेगा जिले की रहने वाली है और अपने एक रिश्तेदार के घर गोविंदपुर आई थी। पुलिस ने बताया कि यह घटना गत सोमवार रात 9 बजे की है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • रिश्तेदार के घर आई थी पीड़िता
  • पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
  • एक युवक ने झांसे में लेकर कर्रा की अलग-अलग जगहों में घुमाया और अंत में वापस गोविंदपुर स्टेशन ले गया

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 50 किलोमीटर दूर खूंटी में 20 वर्षीय एक युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने के मामले में बुधवार को 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना खूंटी में जरियागढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर की है। 

रिश्तेदार के घर आई थी पीड़िता

उन्होंने बताया कि पीड़िता सिमडेगा जिले की रहने वाली है और अपने एक रिश्तेदार के घर गोविंदपुर आई थी। पुलिस ने बताया कि यह घटना गत सोमवार रात 9 बजे की है और पीड़िता ने पुलिस थाने में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई। दर्ज शिकायत में युवती ने चार युवकों पर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है।

चारों आरोपी युवकों से पूछताछ जारी

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने मीडिया को बताया कि चारों आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि युवती सोमवार शाम जब सिमडेगा के बानो से गोविंदपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो एक युवक ने झांसे में लेकर उसे कर्रा की अलग-अलग जगहों में घुमाया और वह अंत में उसे वापस गोविंदपुर स्टेशन ले गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद युवक ने अपने तीन दोस्तों को बुलाकर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।

कुछ दिनों पहले हुआ था नाबालिग फुटबाल प्लेयर के साथ गैंगरेप

कुछ दिनों पहले रांची में एक नाबालिग फुटबाल प्लेयर के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़िता रांची के खरसीदाग ओपी इलाके की रहने वाली है। गैंगरेप के इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक खरसीदाग ओपी इलाके की रहने वाली नाबालिग फुटबॉल प्लेयर ओडिशा से मैच खेल वापस रांची आई थी। फिर वो अपने हॉस्टल जाने के लिए ऑटो पर बैठी थी, इसी दरम्यान उसे एक युवक मिला।

युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला खिलाड़ी का दोस्त था और वो भी ऑटो में उसके साथ सवार हो गया। युवक के साथ उसके दो अन्य दोस्त भी थे। सभी नाबालिग को लेकर तुपुदाना ओपी इलाके की तरफ गए जहां नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया और फिर पीड़िता को रिंग रोड इलाके में ले जाकर छोड़ सभी आरोपी फरार हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।