1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. लखनऊ पुलिस को मिली सफलता! बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

लखनऊ पुलिस को मिली सफलता! बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2020 11:11 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 11:11 pm IST

मंगलवार को लखनऊ के थाना चिनहट में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त सतपाल सिंह व मनोज कुमार को गिरफ्तार किया।

lucknow police arrests big gang of car thieves  । लखनऊ पुलिस को मिली सफलता! बड़े वाहन चोर गिरोह का प- India TV Hindi
लखनऊ पुलिस को मिली सफलता! बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश Image Source : LUCKNOW POLICE

लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। लखनऊ पुलिस ने मंगलवार को जिले में और आसपास के जनपदों में चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इनके पास से 62 लग्जरी वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस बरामदगी को लखनऊ पुलिस की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक बताया जा रहा है।

दरअसल मंगलवार को लखनऊ के थाना चिनहट में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त सतपाल सिंह व मनोज कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक चोरी किया हुआ वाहन बरादम किया। इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कल्ली पश्चिम के पास सपना बाजार के बगल में एक सुनसान स्थान से एक फार्चुनर में बैठे 5 लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग चोरी किए गए वाहनों को नेपाल, बिहार व अन्य दूर-दराज के इलाकों में भेजने की फिराक में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।