1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मौलाना पर 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, मस्जिद से पानी लेने गई थी पीड़िता

मौलाना पर 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, मस्जिद से पानी लेने गई थी पीड़िता

 Reported By: Jatin Sharma @jatin89_sharma
 Published : Jun 01, 2021 10:15 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 10:15 pm IST

दिल्ली के हर्ष विहार स्थित एक मस्जिद में 12 साल की बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी मौलाना इल्यास को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Minor raped at religious place, Maulana arrested- India TV Hindi
दिल्ली के हर्ष विहार स्थित एक मस्जिद में 12 साल की बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली के हर्ष विहार स्थित एक मस्जिद में 12 साल की बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी मौलाना इल्यास को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की रविवार रात 10 बजे के आसपास मस्जिद से पानी लेने गयी थी तभी मस्जिद के मौलाना ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 

रविवार को जब वो घर आई तब उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने POCSO एक्ट की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मौलाना इल्यास को लोनी इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक बच्ची कुरान की तालीम लेने  के लिए मस्जिद में जाया करती थी। ड़िता परिवार के साथ हर्ष विहार इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है।

दुष्कर्म की जानकारी होते ही मोहल्ले में भीड़ इकट्ठी हो गई। शोर होने पर आरोपी पिछले दरवाजे से फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।