1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. झारखंड में एक हफ्ते के अंदर दूसरी नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या

झारखंड में एक हफ्ते के अंदर दूसरी नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2020 10:26 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 10:26 pm IST

झारखंड के दुमका में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मामला सामने आया है। बीते एक हफ्ते में संथाल परगना क्षेत्र में इस तरह की दूसरी घटना है। 

Rape and murder of another minor girl in Jharkhand within a week- India TV Hindi
Rape and murder of another minor girl in Jharkhand within a week Image Source : INDIA TV

रांची: झारखंड के दुमका में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मामला सामने आया है। बीते एक हफ्ते में संथाल परगना क्षेत्र में इस तरह की दूसरी घटना है। पुलिस के अनुसार, दुमका जिले के रामगढ़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत थाडी गांव में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

लड़की अपने साइकिल से ट्यूशन क्लास गई थी। जब वह बहुत देर तक घर नहीं आई तो उसके परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया और सड़क किनारे उसकी साइकिल को देखा। उसके बाद वहीं उन्होंने सड़क किनारे झाड़ी के पास बच्ची का शव देखा। पुलिस को शक है कि बच्ची के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर दी गई।

इससे पहले, 9 अक्टूबर को झारखंड के साहिबगंज जिले में पांच लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। बदमाश लड़की का शव अपनी छत पर छोड़कर भाग गए। शुरुआत में पुलिस ने केस को दबाने की कोशिश की ओर गांव के पंचायत स्तर पर मामले को सेटल करने की सलाह दी।

परिवार के सदस्यों पर दबाव बनाया गया और शव को दफना दिया गया। स्थानीय मीडिया की ओर से मामले को उठाने के बाद, चार आरोपियों को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग लड़की के शव को 13 अक्टूबर को बाहर निकाला गया, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।