1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. संभल में दिल दहलाने वाली वारदात, दिनदहाड़े खेत में बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या

संभल में दिल दहलाने वाली वारदात, दिनदहाड़े खेत में बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2020 01:44 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 06:37 pm IST

उत्तर प्रदेश के संभल में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां खेत में दिनदहाड़े बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की ये वारदात कैमरे पर कैद हो गई। मृतक पिता समाजवादी पार्टी के नेता और प्रधानपति हैं।

sambhal double murder case- India TV Hindi
sambhal double murder case Image Source : FILE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां खेत में दिनदहाड़े बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की ये वारदात कैमरे पर कैद हो गई है। मृतक पिता समाजवादी पार्टी के नेता और प्रधानपति हैं। दरअसल बाप-बेटे मनरेगा के तहत बन रही सड़क को देखने गए थे जहां विवाद शुरु हुआ। मामला इस कदर बढ़ गया की दूसरे पक्ष ने गोली चला दी। हत्या की वारदात के बाद इलाके में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया है। अबतक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। एसपी सहित मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यह मामला बहजोई थाना क्षेत्र के फतेहपुर समसोई का है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।