1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली, दामाद की मौत

ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली, दामाद की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2021 06:21 am IST,  Updated : Jun 18, 2021 06:21 am IST

पत्नी के बीमार दादा से मिलने ससुराल आए दामाद की ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से गलती से चली गोली लगने से मौत हो गई।

son in law dies after bullet from father in law gun hits him ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली, - India TV Hindi
ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली, दामाद की मौत Image Source : PTI

मथुरा. पत्नी के बीमार दादा से मिलने ससुराल आए दामाद की ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से गलती से चली गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिलने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर ली गई है।

पुलिस अधीक्षक (सदर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के धौलीप्याऊ इलाका निवासी हरिओम अग्रवाल की बेटी व दामाद उनके बीमार पिता को देखने बुधवार को ग्वालियर से मथुरा आए थे। सभी से मिलने के बाद दामाद विपुल गर्ग (32) के लिए जिस कमरे में ठहरने का इंतजाम किया गया था, वहीं अग्रवाल की लाइसेंसी रिवाल्वर रखी हुई थी। गर्ग उसे उठाकर देखने लगा और इसी बीच, गलती से चली गोली उसके सीने में जा लगी।

उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन से तुरंत अस्पताल ले कर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे, घटना की विस्तृत जानकारी ली और अपराध शाखा के निरीक्षक अमित बेनीवाल को रिवाल्वर जब्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया, इस सिलसिले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।