1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. पीएम मोदी को लेकर यूपी के युवक ने किया था ये आपत्तिजनक ई-मेल, पकड़ ले गई गुजरात एटीएस

पीएम मोदी को लेकर यूपी के युवक ने किया था ये आपत्तिजनक ई-मेल, पकड़ ले गई गुजरात एटीएस

 Published : Nov 27, 2022 06:27 pm IST,  Updated : Nov 27, 2022 06:28 pm IST

UP Youth Objectionable Email on PM Modi: गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने यूपी के बदायूं से एक युवक को हिरासत में लिया है। एटीएस युवक को पकड़कर गुजरात ले गई है। इस युवक पर पीएम मोदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक ई-मेल करने का आरोप है। इसके बाद से ही गुजरात एटीएस को युवक की तलाश थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) Image Source : PTI

UP Youth Objectionable Email on PM Modi: गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने यूपी के बदायूं से एक युवक को हिरासत में लिया है। एटीएस युवक को पकड़कर गुजरात ले गई है। इस युवक पर पीएम मोदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक ई-मेल करने का आरोप है। इसके बाद से ही गुजरात एटीएस को युवक की तलाश थी। बदायूं पुलिस के सहयोग से एटीएस युवक तक पहुंच गई और पूछताछ के लिए साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसने पीएम मोदी के बारे में बेहद आपत्तिजनक ईमेल किया था। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओपी सिंह ने बताया कि गुजरात से एटीएस की एक टीम यहां आई थी और थाना सिविल लाइंस के मोहल्ला आदर्श नगर के रहने वाले अमन सक्सेना को पूछताछ के लिए अपने साथ गुजरात ले गई। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गुजरात एटीएस की टीम आयी और बताया कि एक संदिग्‍ध गतिविधि में सिविल लाइन थानाक्षेत्र के अमन सक्सेना नाम के युवक से पूछताछ करनी है। उन्होंने बताया कि बदायूं पुलिस ने युवक तक पहुंचने में उनकी मदद की और वे अमन सक्सेना को पूछताछ के लिए ले अपने साथ गुजरात ले गए हैं।

आइआइटी पास युवक की गर्लफ्रेंड पर भी आरोप

पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक पर आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री को लेकर कोई आपत्तिजनक ईमेल किया है। वहीं आरोपी युवक अमन सक्सेना के पिता का कहना है कि उसने आइआइटी से पढ़ाई की है और अब मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया है। बदायूं के आदर्श नगर में रहने वाले आरोपी अमन सक्सेना के पिता सुभाष सक्सेना ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय को ईमेल भेजने में दिल्ली की एक लड़की भी शामिल है जो अमन की दोस्त है और अमन का मोबाइल उस लड़की के पास ही है। उन्होंने बताया कि अमन ने आइआइटी मुंबई से इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी और उसके बाद कुछ दिन नौकरी करने के बाद नौकरी छोड़ दी।

उन्होंने बताया कि अमन उनका इकलौता बेटा है। उन्होंने बताया कि परिवार ने उसे कुछ माह पहले खराब चाल-चलन के चलते अखबार में इश्तिहार देकर उसे बेदखल कर दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमन सक्सेना पहले भी लैपटॉप चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है। सूत्रों ने बताया कि उस समय छात्र होने के नाते पुलिस ने लैपटॉप बरामद करके उसे छोड़ दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।