1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय को साढ़े सात करोड़ रुपये में बेचने की कोशिश, चार गिरफ्तार

प्रधानमंत्री कार्यालय को साढ़े सात करोड़ रुपये में बेचने की कोशिश, चार गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 18, 2020 02:00 pm IST,  Updated : Dec 18, 2020 02:00 pm IST

 पुलिस ने प्रधानमंत्री कार्यालय को साढ़े सात करोड़ रूपये में बेचने की कोशिश कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय को साढ़े सात करोड़ रुपये में बेचने की कोशिश, चार गिरफ्तार- India TV Hindi
प्रधानमंत्री कार्यालय को साढ़े सात करोड़ रुपये में बेचने की कोशिश, चार गिरफ्तार Image Source : ANI/TWITTER

वाराणसी: पुलिस ने प्रधानमंत्री कार्यालय को साढ़े सात करोड़ रूपये में बेचने की कोशिश कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपी OLX पर प्रधानमंत्री कार्यालय को बेचने की कोशिश कर रहे थे। चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी स्थित ससंदीय कार्यालय की फोटो ऑनलाइन सामान खरीद बिक्री करनेवाली वेबसाइट OLX  पर पोस्ट करके उसकी कीमत साढ़े सात करोड़ रुपये लगाई गई थी। सोशल मीडिया पर विज्ञापन वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। हालांकि बाद में इस विज्ञापन को OLX साइट से हटा लिया गया। वाराणसी के एसएसपी ने बताया कि थाना भेलूपुर स्थित जवाहर नगर कॉलोनी में प्रधानमंत्री कार्यालय की फोटो खींचकर OLX पर डाली गई थी। पुलिस से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।