1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोरोना के 118 नए केस मिले, एक मरीज की मौत

दिल्ली में कोरोना के 118 नए केस मिले, एक मरीज की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2021 11:39 pm IST,  Updated : Dec 23, 2021 11:39 pm IST

उल्लेखनीय है कि बुधवार को 125 जबकि मंगलवार को दिल्ली में 0.20 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 101 नए मामले आए थे।

दिल्ली में कोरोना के 118 नए केस मिले, एक मरीज की मौत- India TV Hindi
दिल्ली में कोरोना के 118 नए केस मिले, एक मरीज की मौत Image Source : PTI

Highlights

  • दिल्ली में कोरोना के 118 नए केस मिले
  • गुरुवार को दिल्ली में एक कोरोना मरीज की मौत हु
  • बुधवार को दिल्ली में 125 केस मिले थे

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 118 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई, जबकि संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत रही। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों से मिली है। दिल्ली के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण से एक मरीज की मौत होने के कारण मृतकों की तादाद बढ़कर 25,103 हो गयी है। दिसंबर में अब तक संक्रमण से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विभाग ने बताया कि इसके साथ ही दिल्ली में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14,42,633 हो गई हैं जिनमें से 14.16 लाख से अधिक मरीज इस महामारी को मात दे चुके हैं। 

उल्लेखनीय है कि बुधवार को 125 जबकि मंगलवार को दिल्ली में 0.20 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 101 नए मामले आए थे जबकि सोमवार को संक्रमण की दर यही थी लेकिन 91 नए मामले आए थे। वहीं, गत रविवार को 0.17 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 107 और लोगों के महामारी की चपेट में आने की पुष्टि हुई थी। 

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 56,054 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 61,322 नमूनों की जांच की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।