1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट, राजधानी दिल्ली को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं आतंकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट, राजधानी दिल्ली को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं आतंकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 07, 2025 01:40 pm IST,  Updated : Aug 07, 2025 01:53 pm IST

जानकारी के मुताबिक सिख फ़ॉर जस्टिस के स्लीपर सेल गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर 15 अगस्त के मौके पर लाल किला और संवेदनशील इलाकों में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

Delhi, police- India TV Hindi
दिल्ली में पेट्रोलिंग करती पुलिस Image Source : PTI

नई दिल्ली:  सुरक्षा एजेंसियों ने 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आतंकी राजधानी दिल्ली को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक खालिस्तान आतंकी संगठन और प्रो खालिस्तान एंटी सोशल एलिमेंट 15 अगस्त पर माहौल खराब कर सकते हैं। Ak47, RDX और हैंड ग्रेनेड से दिल्ली को टारगेट करने की कोशिश की जा सकती है।सिख फ़ॉर जस्टिस के स्पीलर सेल भी 15 अगस्त के मद्देनजर दिल्ली में माहौल खराब कर सकते हैं। 

माहौल बिगाड़ने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक सिख फ़ॉर जस्टिस के स्लीपर सेल गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर 15 अगस्त के मौके पर लाल किला और संवेदनशील इलाकों में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। ये लोग संवेदनशील इलाकों में प्रो खालिस्तान स्लोगन लिखकर माहौल खराब कर सकते हैं।

सिख फॉर जस्टिस की एक्टिविटी पर कड़ी नजर 

इस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस के सभी जिलों, क्राइम ब्रांच स्पेशल सेल को अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली पुलिस हेडक्वॉर्टर की तरफ से स्पेशल सेल को खास निर्देश मिला है कि वह सिख फॉर जस्टिस की एक्टिविटी पर कड़ी नजर रखे।

Delhi police, Petroling
Image Source : PTIदिल्ली में पेट्रोलिंग करती पुलिस

बता दें कि इससे पहले कल नई दिल्ली स्थित लाल किले पर तलाशी के दौरान दो पुराने कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों कारतूस डैमेज लग रहे हैं। उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा एक सर्किट बोर्ड भी मिला है, ये भी पुराना लग रहा है। अंदेशा है कि कभी किसी प्रोग्राम में लाइट के लिए इस्तेमाल हुआ होगा। इस बरामदगी के बाद एक FIR भी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।