1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में डेंगू का कहर, 23 की मौत, अब तक 9500 से ज्यादा मामले दर्ज

दिल्ली में डेंगू का कहर, 23 की मौत, अब तक 9500 से ज्यादा मामले दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 27, 2021 05:29 pm IST,  Updated : Dec 27, 2021 05:29 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में बीते सप्ताह डेंगू के कुल 130 मामलों की पुष्टि हुई है। दिल्ली में डेंगू से मरने वालों का आंकड़ा अब 23 हो गया है, वहीं इस वर्ष डेंगू के कुल 9500 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

delhi dengue- India TV Hindi
दिल्ली में डेंगू का कहर, 23 की मौत, अब तक 9500 से ज्यादा मामले दर्ज Image Source : PTI (FILE PHOTO)

Highlights

  • दिल्ली में डेंगू से 6 और लोगों के मौत के मामले आए सामने
  • बीते सप्ताह डेंगू के कुल 130 मामलों की पुष्टि
  • इस साल दिल्ली डेंगू के कुल 9500 से ज्यादा मामले दर्ज

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में डेंगू से 6 और लोगों के मौत के मामले सामने आए हैं, दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी की गई डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया की साप्ताहिक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है, रिपोर्ट में बताया गया की बीते सप्ताह डेंगू के कुल 130 मामलों की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में डेंगू से मरने वालों का आंकड़ा अब 23 हो गया है, वहीं इस वर्ष डेंगू के कुल 9500 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली में डेंगू के कारण 8 महीने के बच्चे समेत 15 वर्षीय, 7 वर्षीय, 10 वर्षीय, 13 वर्षीय लड़के और 8 वर्षीय लड़की मृत्यु हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष डेंगू के 9545 मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि 9414 में से 1269 मरीज अकेले दिसंबर महीने में ही सामने आए हैं। इसके अलावा मलेरिया के 167 केस और चिकनगुनिया के 89 मामले सामने आए हैं।

यदि हम पिछले कुछ वर्षों में बात करें तो 2016 और 2017 में डेंगू के कारण 10-10 मौतें हुई थीं। वहीं 2018, 2019 और 2020 में 4, 2 और 1 मौत हुई थी। साथ ही पिछले वर्षों के डेंगू के आंकड़ों की बात की जाए तो वर्ष 2020 में कुल 1072 मामले दर्ज किए गए, वहीं 2019 में 2036, 2018 में 2798, 2017 में 4726 और 2016 में 4431 मामलों की पुष्टि हुई थी।

रिपोर्ट एक अनुसार, दक्षिणी निगम में अब तक कुल 2570 मामले सामने आए हैं, वहीं उत्तरी निगम क्षेत्र में 2645 और पूर्वी निगम क्षेत्र में 1129 मरीजों के मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में अब तक 84, दिल्ली कैंट में 146 मामले तो वहीं 2950 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हो सकी है।

जानिए डेंगू से कैसे बचाव करें-

बता दें कि, डेंगू के मच्छर साफ और स्थिर पानी में पैदा होते हैं, जबकि मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में भी पनपते हैं। डेंगू व चिकनगुनिया के मच्छर ज्यादा दूर तक नहीं जाते हैं। हालांकि जमा पानी के 50 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी हो सकती है। दरअसल, डेंगू से संक्रमित होने पर प्लेटलेट्स (Dengue Symptoms) की संख्या कम होने लगती है। डेंगू बुखार आने पर सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है। वहीं आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, कमजोरी, भूख न लगना, गले में दर्द भी होता है। मच्छरों को काटने से रोकने के लिए पूरी बाजू के ढीले कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। मच्छरों को दूर भगाने वाले स्प्रे, क्रीम का इस्तेमाल करें। मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा देने वाली जगहों को हटाएं। अपने बगीचे के कंटेनर या खाली बर्तनों को ढकें, आप चाहें तो उनको उल्टा भी रख सकते हैं।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।