1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. AAP Alliance With Twenty20 Party: आम आदमी पार्टी इस दल के साथ करेगी गठबंधन, अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा

AAP Alliance With Twenty20 Party: आम आदमी पार्टी इस दल के साथ करेगी गठबंधन, अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : May 15, 2022 07:42 pm IST,  Updated : May 15, 2022 08:04 pm IST

अरविंद केजरीवाल ने कोच्चि में केरल की ट्वेंटी 20 पार्टी (Twenty20 Party) के साथ आम आदमी पार्टी के गठबंधन की घोषणा की है।

AAP Alliance With Twenty20 Party- India TV Hindi
AAP Alliance With Twenty20 Party Image Source : ANI

Highlights

  • आम आदमी पार्टी ने केरल में किया गठबंधन का ऐलान
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा
  • केजरीवाल ने कहा- हमें राजनीति करनी नहीं आती

AAP Alliance With Twenty20 Party: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोच्चि में केरल की ट्वेंटी 20 पार्टी (Twenty20 Party) के साथ आम आदमी पार्टी के गठबंधन की घोषणा की है। केजरीवाल ने कहा, 'अब केरल में 4 राजनीतिक गठबंधन होंगे एलडीएफ, यूडीएफ, एनडीए और हमारे गठबंधन का नाम पीपुल्स वेलफेयर एलायंस होगा।'

उन्होंने कहा, 'अगर आप राजनीति, दंगे और भ्रष्टाचार चाहते हैं तो आप उनके पास (अन्य राजनीतिक दल) जा सकते हैं लेकिन अगर आप विकास चाहते हैं, स्कूल और अस्पताल चाहते हैं तो आपको हमारे पास आना चाहिए। अन्य दल आपके बच्चों को कभी शिक्षा नहीं देंगे क्योंकि वे दंगा और गुंडागर्दी करना चाहते हैं।'

केरल में केजरीवाल बोले- हमें राजनीति, भ्रष्टाचार और दंगा करना नहीं आता

केजरीवाल ने केरल में कहा कि ये भगवान की धरती है। 10 साल पहले केजरीवाल को कोई नहीं जानता था लेकिन आज दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है। ये सब भगवान की वजह से ही हुआ। अब यहां कौन चाहता है कि आप की सरकार बने?

उन्होंने कहा कि हमें राजनीति करनी नहीं आती और ना ही भ्रष्टाचार और दंगा करना आता है। देश में सबसे अहम मुद्दा भ्रष्टाचार है, जिसे खत्म करना सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म किया है। दिल्ली में जनरेटर और इनवर्टर की दुकानें बंद हो गई हैं क्योंकि हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं। क्या केरल के लोगों को मुफ्त बिजली नहीं चाहिए?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।