1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर जनता की राय जानेगी आम आदमी पार्टी, 1 दिसंबर से शुरू होगा कैंपेन

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर जनता की राय जानेगी आम आदमी पार्टी, 1 दिसंबर से शुरू होगा कैंपेन

 Reported By: Bhaskar Mishra, Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Nov 30, 2023 03:09 pm IST,  Updated : Nov 30, 2023 03:09 pm IST

आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर जनता की राय जानेगी। इसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे।

अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर जनता की राय जानेगी आप Image Source : PTI

आम आदमी पार्टी शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल का नाम आने पर एक नया दांव खेलने जा रही है। आम आदमी पार्टी इसे लेकर अब जनता के बीच जाने की तैयारी में है। इसकी जानकारी आज आम आदमी पार्टी ने दी है। आप ने जानकारी दी कि शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी होती है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या नहीं, इसे लेकर पार्टी डोर-टू-डोर कैंपेन चलाएगी। ये कैंपेन शुक्रवार यानी 1 दिसंबर से शुरू होगी, इसमें पार्टी के कार्यकर्ता जमीन पर जाकर जनता की राय जानेंगे।

इस्तीफा को लेकर जानेगी राय

आप ने कह कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी होती है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या नहीं, इसपर दिल्ली की जनता की राय जानने के लिए आम आदमी पार्टी 1 दिसम्बर से डोर टू डोर कैंपेन चलाएगी। आप ये कैंपेन 1 से 20 दिसंबर तक चलाएगी। आप ने आगे कहा कि ये कैंपेन दिल्ली के सभी पोलिंग स्टेशन एरिया में चलाया जाएगा। इसके लिए एक पैम्फलेट भी तैयार किया गया है। साथ ही 21 से 24 दिसंबर तक दिल्ली के सभी वार्ड में जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। जिसमें वार्ड के सभी लोगों का आह्वान किया जाएगा।  इस सभा में आप के सभी विधायक और पार्षद भी भाग लेंगे। यहां भी इस्तीफे को लेकर जनता से राय ली जाएगी।

विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं से ली है राय

जानकारी दे दें कि इससे पहले पार्टी ने अपने विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं से इस बारे में राय ली है। जिसमे सभी ने एक सुर में कहा था कि अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। अगर गिरफ्तारी होती है तो जेल से ही सरकार चलानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

मनीष सिसोदिया ने फिर किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, रिव्यू पिटीशन दाखिल की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।