1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दिल्ली के सीएम पर वार, कहा- केजरीवाल ‘झूठ मंत्री’, जनता में भय फैलाते हैं

Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दिल्ली के सीएम पर वार, कहा- केजरीवाल ‘झूठ मंत्री’, जनता में भय फैलाते हैं

 Published : Aug 12, 2022 11:26 pm IST,  Updated : Aug 12, 2022 11:26 pm IST

Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्र की वित्तीय स्थिति को लेकर टिप्पणी करने और जनता में ‘‘भय पैदा’’ करने के लिए आड़े हाथ लिया। साथ ही उन्होंने केजरीवाल को ‘‘झूठ मंत्री’’ करार दिया।

Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur(File Photo)- India TV Hindi
Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur(File Photo) Image Source : PTI

Highlights

  • अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं हैं, वह झूठ मंत्री हैं: अनुराग ठाकुर
  • "भ्रष्टाचार के आरोपों को छिपाने के लिए’’ केंद्र के खिलाफ भड़ास निकाली है"
  • केजरीवाल की बिना तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर दूसरों पर कीचड़ उछालने की आदत

Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्र की वित्तीय स्थिति को लेकर टिप्पणी करने और जनता में ‘‘भय पैदा’’ करने के लिए आड़े हाथ लिया। साथ ही उन्होंने केजरीवाल को ‘‘झूठ मंत्री’’ करार दिया। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत केंद्र सरकार लोगों को मुफ्त में दी जाने वाली सुविधाओं का ‘‘पुरजोर तरीके से विरोध’’ कर रही है, क्योंकि ‘‘ धनाढ़य मित्रों’’ का करोड़ों रुपये का कर्ज माफ करने के बाद उसके पास इन कल्याणकारी योजनाओं के लिए पैसे नहीं हैं। 

भ्रष्टाचार के आरोपों को छिपाने के लिए केंद्र पर निकाल रहे भड़ास 

ठाकुर ने दावा किया कि केजरीवाल ने ‘‘दिल्ली के मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को छिपाने के लिए’’ केंद्र के खिलाफ भड़ास निकाली है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं हैं। वह झूठ मंत्री हैं। वह समय-समय पर झूठ बोलते रहते हैं।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘उनके स्वास्थ्य मंत्री आरोपों का सामना कर रहे हैं, उनके उप मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आोपों का सामना कर रहे हैं। यही बात छिपानी है। उनके पास कहने को कुछ नहीं है, इसलिए वे झूठे आरोप लगा रहे हैं।’’ 

"केजरीवाल की दूसरों पर कीचड़ उछालने की आदत है"

भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर ने आरोप लगाया कि केजरीवाल पर बिना तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर दूसरों पर कीचड़ उछालने की आदत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नीत केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार की योजना मनरेगा के लिए कोविड-19 के दौरान 61,500 करोड़ रुपये बजट बढ़ाकर 1,11,500 करोड़ कर दिया और गरीबों को अधिक काम दिया है। ठाकुर ने कहा, ‘‘ कोविड-19 महामारी के दौरान हमने मुफ्त टीका, जो समय की मांग थी, मुहैया कराया। साथ ही 80 करोड़ भारतीयों को 28 महीने से मुफ्त राशन दे रहे हैं।’’ ठाकुर ने कहा, ‘‘दूसरी ओर, अरविंद केजरीवाल सरकार ने गरीबों को दिल्ली से बाहर भगा दिया, उन्हें गांव भेज दिया और उनमें भय पैदा किया।’’

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।