1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दी बधाई, बोले- हमेशा बनी रहे जोड़ी

अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दी बधाई, बोले- हमेशा बनी रहे जोड़ी

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 14, 2023 09:04 am IST,  Updated : May 14, 2023 09:16 am IST

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की रिंग सेरेमनी की तस्वीर को केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए हुए दोनों को उनके नए सफर के लिए बधाई दी है।

RAGHAV CHADHA AND PARINEETI Chopra- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल ने राघव और परिणीति को दी बधाई Image Source : PTI

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने 13 मई को सगाई कर ली है। इस शादी समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपनी पत्नी संग पहुंचे थे। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की रिंग सेरेमनी की तस्वीर को केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए हुए दोनों को उनके नए सफर के लिए बधाई दी है। 

अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- "ईश्वर की बनाई आपकी यह खूबसूरत जोड़ी हमेशा बनी रहे।'' बता दें कि केजरीवाल ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं। वहीं एक दूसरे फोटों में दोनों पोज देते हुए दिख रहा है। बता दें कि दोनों की शादी सिख रीति-रिवाजों से संपन्न कराई गई है। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा- जिदगी के इस नए सफर की शुरुआत पर आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर आप दोनों को हमेशा खुश रखें। भगवान की बनाई आपकी ये खूबसूरत जोड़ी सदा बनी रहे।

कई नेता शादी में हुए शामिल

बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे समेत कई लोग शामिल हुए। बता दें कि शादी में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई थीं। बता दें कि इस शादी में राघव और परिणीती दोनों ने मैचिंग व्हाइट आउटफिट पहना था। परिणीति चोपड़ा ने सफेद कुर्ती पहनी थी जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। वहीं राघव चड्ढा ने पवन सचदेवकी अचकन पहनी थी। शादी के तस्वीर को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा- जिस चीज के लिए मैंने प्रार्थना की, मैंने हां कह दिया। वाहेगुरू जी मेहर करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।