1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने इतने दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा

अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने इतने दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा

 Reported By: Pawan Nara,,  Bhaskar Mishra,,  Kumar Sonu, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 29, 2024 04:28 pm IST,  Updated : Jun 29, 2024 04:47 pm IST

अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। इस फैसले से आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सीबीआई ने क्या कहा?

राउज एवेन्यू कोर्ट को दी गई न्यायिक हिरासत की मांग वाली अर्जी में सीबीआई ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल जांच मे सहयोग नहीं दे रहे हैं और जानबूझकर सवालों के सीधे जवाब देने से बच रहे हैं। सीबीआई का कहना है कि केजरीवाल प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति हैं, जांच को प्रभावित कर सकते हैं।

सीबीआई ने कहा कि केजरीवाल यह भी नहीं बता सके कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान, संशोधित उत्पाद शुल्क नीति के लिए कैबिनेट की मंजूरी 1 दिन के भीतर जल्दबाजी में क्यों प्राप्त की गई, जबकि साउथ ग्रुप के आरोपी व्यक्ति दिल्ली में डेरा डाले हुए थे और बैठकें कर रहे थे। वो भी अपने करीबी सहयोगी विजय नायर के साथ। 

सीबीआई का कहना है कि केजरीवाल विभिन्न हितधारकों के साथ नायर और नायर की बैठकों के संबंध में पूछे गए सवालों से भी बचते रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।