1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. आतिशी ने 5 दिन बाद खत्म की भूख हड़ताल, तबीयत बिगड़ने पर ICU में हैं भर्ती; संजय सिंह बोले- PM को लिखेंगे पत्र

आतिशी ने 5 दिन बाद खत्म की भूख हड़ताल, तबीयत बिगड़ने पर ICU में हैं भर्ती; संजय सिंह बोले- PM को लिखेंगे पत्र

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 25, 2024 12:45 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 12:54 pm IST

दिल्ली में पानी के संकट को लेकर आतिशी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हुई थीं। मंगलवार तड़के उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

आतिशी ने खत्म की भूख हड़ताल- India TV Hindi
आतिशी ने खत्म की भूख हड़ताल Image Source : X/SANJAYAZADSLN

दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने 5 दिन बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी है। मंगलवार तड़के तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टरों की टीम ने बताया कि आतिशी का शुगर लेवल गिरकर 36 हो गया था। वह अभी भी एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में एडमिट हैं। बिगड़ती तबीयत को देखते हुए ये हड़ताल खत्म कर दी गई। दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने यह घोषणा की है।

इस मांग को लेकर थी भूख हड़ताल

दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर आतिशी भूख हड़ताल पर बैठी हुईं थी। केंद्र और हरियाणा से पानी दिए जाने की मांग कर रहीं थी। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे और विपक्षी दलों के साथ संसद में भी दिल्ली के जल संकट का मुद्दा उठाएंगे।

पीएम को लिखेंगे पत्र, संसद में उठाएंगे आवाज- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा, 'आतिशी 5 दिनों से भूख हड़ताल पर थीं। उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टर उनसे हड़ताल तोड़ने को कह रहे थे। कल रात से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उनका शुगर लेवल 36 था। डॉक्टरों ने सुझाव दिया कि उन्हें तुरंत भर्ती कराना होगा अन्यथा उनकी जान जा सकती है। उन्हें सुबह 3:30-4 बजे एलएनजेपी के आईसीयू में भर्ती कराया गया। वह अभी भी आईसीयू में हैं। हम दिल्ली का पानी छोड़ने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिख रहे हैं। आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म की जा रही है, लेकिन हम संसद में अपनी आवाज उठाएंगे।'

दिल्ली में कई दिनों से पानी का संकट

बता दें कि राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से पीने के पानी का संकट है। दिल्ली के कई इलाको में समय से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। दिल्ली सरकार की ओर से जो पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। वह भी कम पड़ जा रहे हैं। आतिशी ने हरियाणा सरकार से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने की मांग की थी। इसको लेकर वह भूख हड़ताल कर रही थीं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।