1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद, जानें क्या लिखा

एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद, जानें क्या लिखा

 Published : Sep 03, 2024 07:56 pm IST,  Updated : Sep 03, 2024 08:41 pm IST

डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम लेन स्थित अपने आवास पर एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

एटलस साइकिल- India TV Hindi
एटलस साइकिल Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली: एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने खुदकुशी कर ली है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सलिल कपूर ने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम लेन स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मार ली। घटनास्थल से दिल्ली पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने सुसाइड नोट में कुछ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

पुलिस के मुताबिक आज दोपहर दो बजे के करीब उन्होंने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम लेन स्थित अपने तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों ने सलिल कपूर का शव उनके घर के अंदर पूजा कक्ष के पास खून से लथपथ पाया। सलिल कपूर को तुरंत एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार के सदस्यों को खुद का ख्याल रखने को कहा

बताया जाता है कि सलिल कपूर ने सर्विस रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली। वे अपनी पत्नी और तीन बच्चों (दो बेटे और एक बेटी) से अलग रह रहे थे। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सलिल कपूर ने सुसाइड नोट में परिवार के सदस्यों से खुद का ख्याल रखने को कहा था लेकिन खुदकुशी के पीछे की वजह नहीं बताई।

घटनास्थल से सबूत जमा करने में जुटी टीम

फोरेंसिक और पुलिस की टीम घटनास्थल से सबूत जमा करने में जुटी है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने साउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में 9 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले में कपूर को गिरफ्तार किया था। उनपर धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए थे। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।