1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली सरकार ने गुटखे पर लागू प्रतिबंध एक साल और बढ़ाया

दिल्ली सरकार ने गुटखे पर लागू प्रतिबंध एक साल और बढ़ाया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2020 10:12 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 10:12 pm IST

दिल्ली सरकार ने गुटखे और पान मसाले के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर लागू प्रतिबंध को एक और साल के लिए विस्तार दे दिया है।

Ban on Manufacture, Storage & Sale of Gutkha in Delhi Extended by Another Year- India TV Hindi
Ban on Manufacture, Storage & Sale of Gutkha in Delhi Extended by Another Year Image Source : PTI

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने गुटखे और पान मसाले के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर लागू प्रतिबंध को एक और साल के लिए विस्तार दे दिया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डीएन सिंह ने बुधवार को इन उत्पादों पर प्रतिबंध के संबंध में एक अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) जन स्वास्थ्य के हित में गुटखा, पान मसाला, तंबाकू, खर्रा आदि के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक साल की अवधि के लिए रोक लगाते हैं। दिल्ली सरकार का खाद्य सुरक्षा विभाग पिछले चार वर्षों से गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध के संबंध में अधिसूचना जारी कर रहा है। हालांकि, शहर में सिगरेट को लेकर यह प्रतिबंध लागू नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।