1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में पुराने वाहनों को ईंधन देने पर बैन, मजबूरी में इस शख्स को बेचनी पड़ रही अपनी Range Rover

दिल्ली में पुराने वाहनों को ईंधन देने पर बैन, मजबूरी में इस शख्स को बेचनी पड़ रही अपनी Range Rover

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jul 02, 2025 01:07 pm IST,  Updated : Jul 02, 2025 01:07 pm IST

दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को ईंधन देने पर बैन लगा दिया गया है। ऐसे में वाहन मालिकों में इसे लेकर नाराजगी है। इस बीच एक शख्स को अपनी रेंज रोवर कार मजबूरी में बेचनी पड़ रही है, जिसे लेकर उस शख्स ने दुख जाहिर किया है।

ban on providing fuel to old vehicles in Delhi this person is forced to sell his Range Rover- India TV Hindi
इस शख्स को बेचनी पड़ रही अपनी Range Rover Image Source : X

दिल्ली में 10 पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर सरकार ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को ये जानकारी सामने आई थी कि दिल्ली में 1 जुलाई के बाद से इस तरह के पुराने वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। कुछ लोगों द्वारा इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने इसे लेकर अपनी नाराजगी भी व्यक्त की है। नई नीति के तहत दिल्ली में 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों और 10 साल से पुराने डीजल वाहनों को पेट्रोल या डीजल पेट्रोल पंपों पर नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभी पेट्रोल पंप्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दरअसल दिल्ली में वायु प्रदूषण रोकने लिए ये फैसला लिया गया है।

वाहन के मालिक ने शेयर किया अनुभव

दिल्ली सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद वाहनों के मालिकों में इसे लेकर नाराजगी है। इसी कड़ी में रितेश गंडोत्रा नाम के एक शख्स ने अपनी पूरी कहानी एक्स पर साझा की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मेरी कार अपने 8वें साल में है। यह डीजल वाहन है जिसका सावधानीपूर्वक रखरखाव किया गया है और यह कार ओडो पर सिर्फ 74,000 किमी चली है। कोविड के दौरान यह 2 साल तक केवल खड़ी रही। कार की लाइफ आसानी से 2 लाख किमी से अधिक का बची है। लेकिन एनसीआर में 10 साल के डीजल प्रतिबंध के कारण, अब मुझे इसे बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और वह भी एनसीआर के बाहर के खरीदारों को, जो बहुत कम कीमतों पर इसे खरीद रहे हैं। इससे भी बदतर यह है कि नई कार खरीदने पर 45% जीएसटी + सेस लगता है। यह पर्यावरण के अनुकूल नीति नहीं है। यह 'जिम्मेदार लोगों और कॉमन सेंस पर जुर्माना है।'

एक्स पर लिखा- मजबूरी में बेंच रहा हूं

बता दें कि एक्स पर इस पोस्ट को करीब 347 हजार बार देखा जा चुका है। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और अपने विचारों को साझा किया है। कमेंट सेक्शन में एक यूजर के कमेंट पर जवाब देते हुए गंडोत्रा ​​ने लिखा, "कोविड के समय कार 2 साल तक सिर्फ खड़ी रही। इसलिए कायदे से मैंने इसे सिर्फ 6 साल ही चलाया है और अब एनसीआर में 10-वर्षीय डीजल नियम के कारण, मुझे इसे पिछले सप्ताह Cars24 पर सूचीबद्ध करना पड़ा - अपनी पसंद से नहीं, बल्कि मजबूरी में।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।