Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 6.62 लाख रुपये की पकड़ी गई प्रतिबंधित ई-सिरगेट, जानिए कहां से मिला ये जखीरा? एक को दबोचा गया

6.62 लाख रुपये की पकड़ी गई प्रतिबंधित ई-सिरगेट, जानिए कहां से मिला ये जखीरा? एक को दबोचा गया

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : May 30, 2025 08:05 pm IST, Updated : May 30, 2025 08:22 pm IST

पुलिस की टीम अब गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। उसके पास से 295 ई-सिगरेट और 8,000 प्रतिबंधित सिगरेट बरामद की गईं हैं।

प्रतिबंधित सिगरेट के साथ आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV प्रतिबंधित सिगरेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

लाखों रुपये की कीमत की विभिन्न अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की 388 प्रतिबंधित ई-सिगरेट व 8,000 अन्य अवैध सिगरेट को जब्त किया गया है। इन प्रतिबंधित सिगरेट की कीमत 6.62 लाख रुपये है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। 6.62 लाख रुपये की प्रतिबंधित ई-सिगरेट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जब्त की गई है।

छापेमारी के बाद किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान शिवम (22) के रूप में हुई है, जिसे 24 मई को द्वारका के सेक्टर-12 में स्थित एक दुकान पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 93 प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद की हैं। 

 8000 प्रतिबंधित सिगरेट बरामद

शिवम से पूछताछ के बाद पुलिस को उत्तम नगर स्थित उसके घर से ई-सिगरेट का एक बड़ा जखीरा मिला है। जहां से 295 ई-सिगरेट तथा 8,000 प्रतिबंधित सिगरेट बरामद की गईं। 

पैकेट पर सरकार की वैधानिक चेतावनी भी नहीं लिखी थी

अधिकारी ने बताया, 'प्रारंभिक मूल्यांकन में जब्त की गईं ई-सिगरेट की कीमत 6.62 लाख रुपये आंकी गई है। जब्त सिगरेट के पैकेटों पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी वैधानिक स्वास्थ्य चेतावनी नहीं पाई गई।' 

अवैध काम में तीन साल से था शामिल

पुलिस ने कहा कि शिवम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। पूछताछ के दौरान शिवम ने पिछले तीन सालों से यह अवैध कारोबार करने की बात कबूल की है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement