1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में 9 सितंबर से खुलेंगे बार और रेस्टोरेंट, LG ने दी मंजूरी

दिल्ली में 9 सितंबर से खुलेंगे बार और रेस्टोरेंट, LG ने दी मंजूरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2020 06:14 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 07:20 pm IST

नई दिल्ली। दिल्ली में बार खुलने का इंतजार कर रहे लोगों को लिए अच्छी खबर है। उप राज्यपाल ने 9 सितंबर से दिल्ली में जनता के लिए बार, रेस्टोरेंट और पब खोलने की मंजूरी दे दी है।

Bar restaurants and pubs to open in Delhi by September 9th- India TV Hindi
Bar restaurants and pubs to open in Delhi by September 9th Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। नई दिल्ली। दिल्ली में बार खुलने का इंतजार कर रहे लोगों को लिए अच्छी खबर है। उप राज्यपाल ने 9 सितंबर से दिल्ली में जनता के लिए बार, रेस्टोरेंट और पब खोलने की मंजूरी दे दी है। दिल्ली सरकार ने उप राज्यपाल के सामने बार और रेस्टोरेंट खोलने का प्रस्ताव रखा था जिसे उन्होंने मान लिया है। हालांकि बार और रेस्टोरेंट खोलने के लिए कुछ नियम और शर्तें होंगी जिनका पालन करना होगा। 

राष्ट्रीय राजधानी में होटल, रेस्तरां और क्लब को आगामी 9 सितंबर से शराब परोसने की अनुमति दे दी गई है। दिल्ली सरकार के सूत्रों ने गुरुवार (3 सितंबर) को बताया कि इन प्रतिष्ठानों को केंद्र सरकार द्वारा जारी कोविड-19 दिशानिर्देशों का अनुपालन करना होगा। दिल्ली सरकार के एक सूत्र ने कहा, 'अधिकारियों ने होटल, रेस्तरां और क्लब को नौ सितंबर से शराब परोसने की अनुमति दे दी है।'

दिल्ली में 9 सितंबर से बार खोलने को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को उपराज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। इस आदेश के बाद दिल्ली में पब/बार/रेस्टोरेंट और होटल में शराब सर्व की जा सकेगी। केंद्र सरकार के SOP यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का करना होगा पालन।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।